तमनार
तमनार में खंडस्तरीय पठन,गणितीय कौशल एवं हस्तलिखित प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

तमनार में खंडस्तरीय पठन,गणितीय कौशल एवं हस्तलिखित प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
तमनार @ संदेशा 24 विकासखंड स्तरीय पठन कौशल, गणितीय कौशल तथा हस्तलिखित प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28.9.2021 को किया गया।

प्रतियोगिता का संचालन राजेश गुप्ता,राजेश छत्रिय, प्रदीप नायक, होलिका राठिया द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में बीआरसी सूर्य कुमार पंडा एवं राम नारायण नायक अजय राठिया, सुबोध कुमार बैरागी शिवशंकर भगत एवं सभी संकुल से आये शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के विजेता छात्र वाचन कौशल में चंद्रदीप चौहान प्राथमिक शाला बनाई, गणितीय कौशल में शोभा किसान गौरबहरी हस्तलिखित में प्राथमिक शाला बुड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


