सराईपाली -द्वारीपाठ मार्ग पर आमने सामने दो मोटर सायकल सवार की जोरदार टक्कर,अस्पताल में भर्ती

सराईपाली -द्वारीपाठ मार्ग पर आमने सामने दो मोटर सायकल सवार की जोरदार टक्कर,अस्पताल में भर्ती
तमनार @ संदेशा 24 पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के सराईपाली -द्वारीपाठ मार्ग पर आमने सामने दो मोटर सायकल सवार की टक्कर हो जाने से घायल हो गए।तत्काल ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली में जांच उपचार किया जा रहा है।

मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे के आसपास सराईपाली -डारआमा मार्ग में द्वारीपाठ के पास मोड़ पर दो बाइक आपस मे टकरा गई। जिससे दोनो बाइक सवार को चोट लगी है वही दोनों गाड़ियां छतिग्रस्त भी हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार तहसील के खोलियांचल थाना पूंजीपथरा के सराईपाली – डारआमा सड़क द्वारीपाठ के पास सराईपाली से अपनी टीवीएस मोपेड बाइक से वापस आ रहे बोधराम चौहान और जीवरी तरफ जे हीरो होंडा बाइक से आ रहे कन्हैया साहू के साथ आमने सामने टक्कर हो गई।


