माँ बंजारीधाम तराईमाल में शारदीय क्वांर नवरात्रि तैयारी बैठक सम्पन्न

माँ बंजारीधाम तराईमाल में नवरात्रि तैयारी बैठक सम्पन्न
🔹मन्दिर समिति सदस्य,श्रद्धालू भक्तजनों सादगीपूर्ण माहौल में मनाएं नवरात्र पर्व – टीआर कश्यप तहसीलदार
तमनार @ संदेशा 24 (दुलेन्द्र पटेल) .30.9.2021 सर्वशक्तिपीठ श्री बंजारी माई धाम तराईमाल में शारदीय नवरात्र पर्व 62 वीं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन 2021 के विभिन्न व्यवस्थाओ का दायित्व हेतु तैयारियां बैठक अध्यक्ष कलेक्टर श्री भीम सिंह जी के दिशा निर्देशन में एसडीएम घरघोड़ा श्री ए.के.मार्बल के कुशल मार्गदर्शन तहसीलदार तमनार टी आर कश्यप जी की अध्यक्षता,नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल अन्य मंदिर समिति सदस्य कार्यकर्ताओ,औद्योगिक प्रतिनिधि,स्थानीय सेवको दानदाताओ की उपस्थिति में 30 सितम्बर को माँ बंजारी धाम में आयोजित किया गया।

शारदीय क्वांर नवरात्र,मनोकामना दीप प्रज्वलन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के तैयारी के सम्बंध में चर्चा परिचर्चा किया गया। बैठक में कलश प्रज्वलन व्यवस्था,शांति सुरक्षा अनुशासन,पार्किंग,स्वास्थ्य जांच,स्वच्छता पानी,शौचालय, यजमान प्रसाद पूजन,पंडित,मन्दिर में सेवा श्रद्धालू भक्तगणो की दर्शन,सेनेटाइजर मास्क अन्य व्यवस्था हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।नवरात्र में विभिन्न व्यवस्थाओ के निर्विघ्नन आयोजन हेतु दायित्व सौपा गया। नवरात्र पर्व में विशाल कलश यात्रा,भोज विशाल भण्डारा एवं मीना बाजार नही करने का निर्णय लिया गया।
मां बंजारी धाम में शारदीय क्वार नवरात्र पर्व कार्यक्रम 6 अक्टूबर कलश स्थापना, 7 अक्टूबर नवरात्रि दीप प्रज्वलन प्रारम्भ,नवमी 15 अक्टूबर हवन पूजन कन्या भोज होगी। तहसीलदार टीआर कश्यप ने कहाकि मन्दिर समिति सदस्य,श्रद्धालू भक्तजनों सादगीपूर्ण माहौल में कोविड़ 19 बचाव के नियमो का पालन करते नवरात्र पर्व मनाएं। नवरात्र पर्व हेतु समिति सदस्य सेवकों श्रद्धा भक्तिभाव से समर्पित होकर बेहतर व्यवस्था में सहयोग करें।नवरात्र पर्व आप सबकी सराहनीय योगदान से निर्बिघ्न सम्पन्न हो।मंदिर समिति, स्थानीय उद्योगों,दानदाताओ सेवको आस्था श्रद्धापूर्वक अपने अपने दायित्व का निर्वाहन करें।नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल ने कलेक्टर महोदय द्वारा नवरात्र पर्व हेतु जारी गाइड लाइन के बारे में बताया गया उन्होंने सभी सदस्य भक्तजनों से कोविड़ 19 बचाव गाईड लाइन का पालन करने आग्रह किया गया।
माँ बंजारी धाम में सर्व देवी देवताओ के दर्शन, मनोकामना ज्योति कलश,ध्वजारोहण,विशेष आरती,ज्वारा,भंडारा सवामनी,वाहन पूजन,विवाह एवं अन्य संस्कार हवन पूजन किये जाते है।
बैठक में तहसीलदार तमनार श्री टी आर कश्यप जी की अध्यक्षता,नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल,सरपंच कु लक्ष्मी भगत,रंगबल्लभ मालाकार,पंचराम मालाकार,उपसरपंच घनश्याम मालाकार,चमार सिंह मालाकार(पितरु ),श्याम मालाकार,गोपाल मालाकार,दुलेन्द्र पटेल (मुन्ना),तरुनीसेन मालाकार,रोहित मालाकार,चिरकुट मालाकार,बांछानिधि भोय,लखपति मालाकार,दीपक मालाकार,रूपेंद्र पटेल,उमेश मालाकार,पद्मलोचन बाबा,रतन सिदार,ओद्योगिक प्रबंधन नलवा से राजकुमार त्रिपाठी,आर एन प्रसाद,एनआरवीएस से पवन अग्रवाल,सिंघल इंटरप्राइजेस से चौधरी अन्य मंदिर समिति सदस्य कार्यकर्ताओ,सेवको दानदाताओ की उपस्थिति रही।



