माँ बंजारी धाम में तहसीलदार टीआर कश्यप की श्रीफल शॉल छायाचित्र से की गई ससम्मान

माँ बंजारी धाम में तहसीलदार टीआर कश्यप की श्रीफल शॉल छायाचित्र से की गई ससम्मान
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 1.10.2021माँ बंजारी धाम तराईमाल में तहसीलदार टीआर कश्यप जी की सेवानिवृत्त पर श्रीफल शॉल,माँ बंजारी की छायाचित्र से ससम्मान की गई। तहसीलदार श्री तिरिथ राम कश्यप माता श्रीमती सुनीति बाई पिता श्री अवध राम कश्यप जी ग्राम बकसाही कोरबा की प्राथमिक शिक्षा ग्राम बकसाही में एवं माध्यमिक व उच्च शिक्षा पाली कोरबा में हुई। इनकी प्रथम नियुक्ति 15.10. 1984 पटवारी बिलासपुर जिला में तत्पश्चात राजस्व निरीक्षक की पद पर सन 1997 पंडरिया जिला बिलासपुर एवं 14 फरवरी 2018 से प्रभारी तहसीलदार तमनार में पदस्थ रहकर 30.9. 2021को सेवानिवृत्त हुए।

इन्होंने अपनी शासकीय सेवा कार्यकाल में किसानों की तन मन से समर्पित होकर शासन की योजनाओं को शत प्रतिशत लाभ पहुचाने में सराहनीय योगदान दिया। बंजारी मन्दिर समिति के पंचराम मालाकार ने बताया कि तमनार तहसील में अपने कुशल कर्तव्य निर्वाहन के साथ माँ बंजारी धाम के नवनिर्माण विकास हेतु महत्वपूर्ण योगदान निभाये।
सम्मान समारोह में तहसीलदार तमनार श्री टी आर कश्यप जी,नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल,सरपंच कु लक्ष्मी भगत,रंगबल्लभ मालाकार,पंचराम मालाकार,उपसरपंच घनश्याम मालाकार,चमार सिंह मालाकार(पितरु ),श्याम मालाकार,गोपाल मालाकार,दुलेन्द्र पटेल (मुन्ना),तरुनीसेन मालाकार,रोहित मालाकार,चिरकुट मालाकार,बांछानिधि भोय,लखपति मालाकार,दीपक मालाकार,रूपेंद्र पटेल,उमेश मालाकार,पद्मलोचन बाबा,रतन सिदार अन्य मंदिर समिति सदस्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


