आमाघाट में पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से कुंआ में गिरने से वृद्ध की मौत

आमाघाट में पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से कुंआ में गिरने से वृद्ध की मौत
तमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार अन्तर्गत ग्राम आमाघाट में दशकर्म में मेहमानी में आये 60 वर्षीय वृद्ध के कुआ में पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से कुआ में गिरने से आसपास घरवालो ने कुआ से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में भर्ती कराया गया जहाँ ईलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्द कर दिया गया है।
थाना तमनार के एएसआई दुर्गाचरण साहू ने बताया कि मृतक इलियस मिंज पिता कआउस मिंज उम्र 60 वर्ष साकिन बरकछार थाना तमनार जिला रायगढ़ ने आमाघाट में अपने रिश्तेदारी में दशकर्म में सम्मिलित होने आया था कि दिनाक 1.10.2021 को दोपहर 1 बजे ग्राम आमाघाट के श्याम लाल तिग्गा के बाड़ी में बने कुआ में बाल्टी में पानी खींच रहा था कि पैर फिसल जाने से कुंआ में गिर गया जिसे बेहोशी हालत में सीएचसी तमनार में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान फ़ौत कर गया है।मृतक का मौत कुँआ के पानी मे गिरकर डूबने से अंदरूनी चोट लगना प्रतीत होता है फिर भी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा।तमनार थाना में मर्ग क्र 55/2021 धारा 174 जा फ़ौ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


