तमनार
बी.ई.ओ.तमनार की सक्रियता से हुआ शिक्षको के डी.ए.एरियर का भुगतान

बी.ई.ओ.तमनार की सक्रियता से हुआ शिक्षको के डी.ए.एरियर का भुगतान
तमनार @ संदेशा 24 छ. ग.शासन द्वारा विगत दिनों प्रदेश में कार्यरत समस्त शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पाँच प्रतिशत की वृध्दि की गई थी जो जुलाई 2021 से देय था।
शिक्षकों के हितचिंतक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एफ.एल.सिदार जी की सक्रियता से विकास खण्ड में कार्यरत समस्त शिक्षकों का माह सितंबर के वेतन के साथ ही डी. ए. एरियर का भी भुगतान किया गया,नियत समय पर एरियर के भुगतान से शिक्षकों में हर्ष है।
श्री सिदार के पदस्थापना पश्चात विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा शिक्षकों और शालाओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
तमनार के समस्त शिक्षकों ने श्री सिदार की कार्यशैली से संतुष्ट होकर उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया है।


