तमनार के जर्जर सड़क को लेकर जनपद सदस्य,भाजपा व सैकड़ो ग्रामीणो द्वारा हुंकराडीपा में धरना प्रदर्शन नाकेबन्दी

जर्जर सड़क को लेकर जनपद सदस्य,भाजपा व सैकड़ो ग्रामीणो द्वारा हुंकराडीपा में धरना प्रदर्शन नाकेबन्दी
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 5.102021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में जनपद सदस्य भाजपा व सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा हुंकराडीपा चौक में चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया गया।

तराईमाल पूंजीपथरा से मिलुपारा तक व हुँकरा डीपा से हमीरपुर बॉर्डर तक फोरलाइन सड़क की मांग को लेकर चक्का जाम किया गया। 4 अक्टूबर को 11 से ही सैकड़ो ट्रक ट्रेलरों की पहिये थमे रहे वही तमनार पुलिस भी मुस्तैद रही।
रायगढ़ जिले में सड़कों की दशा क्या है, किसी से छिपी नहीं है। लोग अपने ही सड़क के लिए चक्का जाम करने को मजबूर हो रहे हैं। जिले में आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में लोग अपने सड़क के लिए चक्का जाम करने को मजबूर है। खस्ताहाल जर्जर सड़कों के साथ रोड पर बढ़ते प्रदूषण राहगीरों के लिए मुसीबत का पहाड़ बन रहा है।

तमनार ब्लाक में सड़क पर बढ़ते प्रदूषण इतने ज्यादा हो गए हैं कि लोग दोपहिया वाहन से आवागमन करने पर जीवन दूभर हो रही है।खस्ता हाल व जर्जर सड़क के साथ फ़ोर लाइन सड़क की मांग को लेकर तमनार जनपद के जनपद पंचायत सदस्य के नेतृत्व में भाजपा व सैकड़ो ग्रामीणजन चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। मिलुपारा से रायगढ़ तक का सड़क विकास खण्ड तमनार क्षेत्र में गई उद्योग एवं कोयला खदान होने के कारण कई वर्षों से सड़क पूर्णतः जर्जर हो चुका है इस कारण आये दिन हमेशा दुर्घटना होते रहता है साथ ही क्षेत्र में वाहन ओवर लोडिंग के कारण धुल एवं डस्ट कीचड़ से क्षेत्रवासी कई प्रकार के बीमारी से ग्रसित हो रहे है। पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने कहा कि सड़क की जो दुर्दशा बनी हुई है उससे समझ यह नहीं आता है कि सड़कों में गढ्ढो है या सड़क सड़क में गड्ढे, रायगढ़ जाने में 1 घंटे के बजाय अब ढाई घंटे लगने लगे हैं। जनपद सदस्य के नेतृत्व में भाजपा व हजारो ग्रामीणों द्वारा फोर लाइन सड़क की मांग को लेकर आज आंदोलन कर रहे, साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ते जा रहे हैं, जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से सड़के जर्जर होने लगी है सरकार सड़क पर ध्यान ही नहीं दे रही है। उद्योंगो से मिलने वाले सी.एस.आर. राशि की मद से तराईमाल से मिलुपारा से हुंकराडीपा से हमीरपुर बॉर्डर तक फ़ोर लाइन सड़क निर्माण की मांग रखी गई।आज तो केवल एक दिवसीय चक्का जाम था आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन 6 जतिन साव व रोडोंपाली मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी ने कहाकि यह सरकार केवल कका और बबा में भूल गई है, छत्तीसगढ़ विकास से कोसो दुर होते जा रहा है, छत्तीसगढ़ में जितने भी सड़क बनी है वह भाजपा के शासन में बनी लेकिन उन सड़कों का जतन भी वर्तमान की सरकार नहीं कर पा रही है।भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक ने कहा कि भूपेश बघेल ने इतिहास रच दिया है, किसी सड़क की टेंडर होने की पूर्व भूमि पूजन करना इतिहास है… आज तक सड़कों की टेंडर हो जाने के पश्चात ही भूमि पूजन होती थी लेकिन अब पता नहीं पूजन तो हो गई है लेकिन सड़क कब बन पाएगी ।
रोडोंपाली मंडल के महामंत्री प्रताप नारायण बेहरा ने कविता के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को सड़कों के हाल जानने बुलाया। मुखिया जी कभी रायगढ़ आना कविता गुनगुनाई।
जनपद पंचायत तमनार के सदस्यों ने कहा कि तमनार ब्लॉक के उद्योगों की सीएसआर की राशि जो दूसरे जिलों में खर्च की जा रही है ।उसे आसपास के प्रभावित गांव में खर्च की जाए व सड़क को मरम्मत की जाए, उस राशि से सड़क बनाई जाए।
जागेश सिदार ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की आज के आंदोलन एक दिवसीय थी जो पूर्ण रूप से सफल रही हजारों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण आंदोलन को सफल बनाने में पहुंचे । आगामी दिनों में हम फोर लाईन सड़क की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करंगे जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश बेहरा व जागेश सिंह सिदार ने किया।

आंदोलन के दौरान निराकरण करने की कोशिश में तमनार नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल,तमनार थाना प्रभारी एलपी पटेल व रायगढ़ पी डब्लू डी अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधी उपस्थित हुए। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया जिला भाजपा महामंत्री महामंत्री सतीश चंद बेहरा,गोकुलानन्द पटनायक, मंडल अध्यक्ष जतिन साव, बंशीधर चौधरी,रमेश बेहरा, जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया,जनपद सदस्य हेमलाल साव, जागेश्वर सिदार(जागेश सिंह) राजकुमार राठिया, टिकेश्वरी कन्हाई पटेल, सुखसागर कलंगा, जयप्रसाद किसान व अन्य जनपद सदस्य सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सामाजिक कार्यकर्ता अन्य जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ो ग्रामीणजनों की उपस्थित रही।



