
रायगढ़ संदेशा@पुष्पेंद्र पटेल 13.07.2020
रविवार को जिले से रेफर किए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत संबंधी था जानकारी अख़बार व सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसरी ने आगे आकर उक्त वायरल मैसेज के अपुष्ट होने की जानकारी देते हुए जिले के किसी भी कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत होने से इनकार किया।
दरअसल मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कुछ दिन पहले एक युवक को स्किन इंफेक्शन की बीमारी मैं कोई सुधार नहीं होने की वजह से रायपुर रेफर किया गया। इसी बीच रविवार की शाम को सोशल मीडिया में उक्त युवक की मौत होने की खबरें वायरल हो रही थी। मुख्य बात यह है कि इस खबर के वायरल होने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग लगातार हैरान परेशान होता रहा। यह सिलसिला लगातार देर शाम तक चलने के बाद इसी बीच सीएचएमओ द्वारा युवक के पूरी तरह से स्वस्थ होने और उक्त वायरल हो रहे खबर के गलत होने की जानकारी दी गई।
इस संबंध में डॉक्टर एसएन केसरी ने बताया कि सोशल मीडिया में धनागर निवासी युवक की मौत की खबरें वायरल हो रही है लेकिन यह खबरें गलत है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले से किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत रविवार को नहीं हुई है। गौरतलब है कि रायगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत धनागर निवासी 28 वर्षीय युवक को स्किन इंफेक्शन कि बीमारी की वजह से करीब तीन-चार दिनों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां बीमारी में रिकवरी नहीं होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया था रायपुर में जांच के बाद प्राप्त रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर पहुंचकर उसके घर के करीब 200 मीटर के दायरे को सील करते हुए उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी एकत्र की जाने लगी। इसी बीच रविवार की शाम को सोशल मीडिया में उक्त युवक की रायपुर में मौत होने की खबर वायरल होने लगी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि के लिए जब रायपुर संपर्क किया तो पता चला कि उक्त युवक पूरी तरह से स्वस्थ है जिसके बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रही उसकी मौत की खबर गलत होने की पुष्टि स्वयं सीएचएमओ डॉ.केशरी ने की।
डॉ. एस एन केशरी सीएचएमओ रायगढ़ ने कहा कि धनागर निवासी युवक का रायपुर में इलाज चल रहा है वह पूरी तरह से स्वस्थ है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही उसकी मौत की खबरें पूरी तरह गलत है।


