दुर्गा पूजन,दशहरा हेतु थाना घरघोड़ा में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुर्गा पूजन,दशहरा हेतु थाना घरघोड़ा में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
घरघोड़ा @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 5.10
2021 थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों व थाना स्टाफ का नवरात्र दुर्गा पूजन व दशहरा पर्व हेतु शांति समिति की बैठक थाना घरघोड़ा में 5 अक्टूबर को आयोजित की गई।

कोविड़ 19 बचाव शासन द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए शांति सादगीपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजन व दशहरा पर्व मनाने अपील की गई। दुर्गा पंडालों में भीड़भाड़ न करने,वाहन चालकों से अनावश्यक चंदा न मांगने दुर्घटनाओं से बचने नशा की हालत में मोटरसाइकिल नही चलाने के निर्देश दिया गया। विद्युत तारो से बचाकर रावण दहन करने समझाइस दिया गया जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। किसी भी व्यवधान उत्पन्न होने पर तत्काल डायल 112 व घरघोड़ा पुलिस को सूचना देने कहा गया। बैठक में थाना प्रभारी अमित सिंह, प्रधान आरक्षक देव राठिया, एएसआई सीएस नेताम एवं गणमान्य नागरिक में विजय डनसेना, चंद्रमणि साहू,शिव शर्मा, जगदीश अग्रवाल, सोनू सिदार, डोले पटेल, पूनम मित्तल, हेमंत पटनायक, डॉ राजेश पटेल, श्याम भोजवानी संदीप अन्य गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।



