कोरोना मरीज़ के इलाज का बिल बनाया 28 लाख, पैसे नहीं देने पर … अस्पताल को नोटिस जारी !

रायगढ़ संदेशा@दुलेंद्र पटेल 13.07.2020
हरियाणा // गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के एक कोरोना मरीज के इलाज का 28 लाख का बिल का मामला सामने आया है। आपको बता दे की सरकार ने कोविड-19 इलाज के लिए रेट तय किए हैं। लेकिन कुछ निजी अस्पताल ने मरीज की बीमारी का फायदा उठाकर मोटी रकम वसूलते हैं। और इस कोरोना महामारी को भी पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। कुछ लोग इस पेशे से जुड़े सफेद कपड़ों के पीछे काली कमाई के इरादे पाले बैठे रहते हैं। ..
दअरसल ये पूरा मामला गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल का है। मेदांता अस्तपाल पर आरोप हैं कि इलाज के पूरे पैसे नहीं देने पर मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया । और शिकायत में ये भी आरोप है कि कोरोना मरीज़ का 40 दिन के इलाज का बिल 28 लाख बना दिया
– अस्पताल को नोटिस जारी ..
बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी में इलाज के लिए दाम तय किए थे लेकिन फिर भी निजी अस्पतालों की मनमानी और इलाज के नाम पर लूट के कई मामले सामने आ रहे हैं. इस मामले में शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने अस्पताल को शो कॉज नोटिस जारी किया है.


