स्व.कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए गोढ़ी के शिक्षिका पुष्पा पटनायक व हमीरपुर के शिक्षक गीतेश्वर प्रधान

स्व.कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए गोढ़ी के शिक्षिका पुष्पा पटनायक व हमीरपुर के शिक्षक गीतेश्वर प्रधान
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 22.10.2021
शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी के प्रांगण में आयोजित स्व.श्री कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति सम्मान में रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी.आदित्य एवं डी एम सी रमेश देवागन के कर कमलों से जिले सभी विकास खंड के दो-दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें से तमनार विकास खंड से सुश्री पुष्पा पटनायक शिक्षक एल.बी. शा. क.पूर्व मा.शाला गोढ़ी को स्काउट गाईड एवं नवाचार में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एवं गीतेश्वर प्रधान व्यायाम निर्देशक शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर आप दोनों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटम से सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते रहने से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलती रहती है तमनार विकास खंड के शिक्षकगणो ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दिया गया।



