प्रदेश सहित तमनार तहसील व रायगढ़ जिले में अशासकीय विद्यालय रहा पुर्णतः बन्द

प्रदेश सहित रायगढ़ जिले में अशासकीय विद्यालय रहा पुर्णतः बन्द
🔹तहसील व जिला इकाई ने तहसीलदार व एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 25.10.2021 छ.ग. प्राईवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशनके आव्हान पर अशासकीय शिक्षण प्रबंधक संघ जिला रायगढ़ द्वारा प्रदेश व्यापी अशासकीय विद्यालयों के समस्या एवं जायज मांग को लेकर 25 अक्टूबर को एक दिवसीय अशासकीय विद्यालय बंद कर 4 सूत्रीय मांग को लेकर तहसील व जिला इकाई ने सांकेतिक धरना व रैली प्रदर्शन करते तहसीलदार व एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।

वही प्रदेश स्तर पर वृहद शांतिपूर्ण धरना व रैली निकालकर प्रशासन को मांग के परिपेक्ष्य में ध्यान आकृष्ट किया गया। ज्ञापन में पूरे छत्तीसगढ़ में सत्र 2019-20 एवं 2020-21हेतु शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत देय राशि का भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है वही कोरोना काल मे स्कूली बस का टेक्स माफ

एवं उसकी फिटनेश अवधि दो साल आगे बढ़ाने एवं विभागीय अनुमति जिला स्तर से संभाग स्तर पर ले जाने का विरोध करते हुए उसे पूर्ववत रखने व बिना टीसी के अन्य विद्यालय में प्रवेश लेने हेतु शिक्षा विभाग के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है।



