विधायक चक्रधर सिंह ने आमापाली में बाउंड्रीवाल,चबूतरा निर्माण का लोकार्पण कर गौठान देखकर हुए गदगद

विधायक चक्रधर सिंह ने आमापाली में बाउंड्रीवाल,चबूतरा निर्माण का लोकार्पण कर गौठान देखकर हुए गदगद
@ गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण बेहतर संचालन की प्रशंसा करते किया प्रोत्साहित
तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य कुरकुट नदी किनारे बसे ग्राम आमापाली राबो में दिनांक 26.10.2021को लैलूंगा विधायक श्री चक्रधरसिंह सिदार द्वारा आमापाली के सतसंग भवन बाउंड्रीवाल व छज्जायुक्त चबुतरा का लोकार्पण किया गया।

ग्राम पंचायत राबो के मॉडल गौठान का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित व्यवस्था से गदगद हुए।
सर्वप्रथम लैलूंगा के विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार जी का करमा नृत्य मांदर झांझ के साथ तिलक रोली लगाकर पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात सत्संग भवन आमापाली के बाउंड्री वाल एवं छज्जा युक्त चबूतरा का लोकार्पण किया गया।

गौठान निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर खाद से वर्मी कंपोस्ट खाद के निर्माण को भी देखा और ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि व महिला समूहों से कंपोस्ट खाद एवं गौठान संबंधी जानकारी ली गौठान के बेहतर संचालन पर खुशी जाहिर करते उनकी प्रशंसा की और आगे भी इसी तरह से रचनात्मक कार्य करने प्रोत्साहित किया गया।

उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेने आव्हान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,ब्लॉक कांग्रेस पार्टी लैलूंगा अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा,महामंत्री रामू दास महंत,बीडीसी सत्यवती सुखलाल राठिया, सरपंच उतरा हेमंत राठिया, उप सरपंच मेहत्तरीन राठिया एवं मणिंकचंद पटनायक,राजेन्द्र वैष्णव,जीवरी सरपंच गुरुवारी राठिया, भुईकुर्री सरपंच प्रतिनिधि नन्दकुमार सिदार,चमरू सिदार,नवमी राम राठिया, पप्पू भोई,सुनील मालाकार,ग्राम पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधिगण,गौठान अध्यक्ष,सदस्य,महिला स्व सहायता समूह की सदस्यगण,गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ो ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।



