आयुष स्वास्थ्य मेला खम्हरिया में 234 लोग लाभान्वित @ आयुर्वेद को अपने जीवन में आत्मसात कर शासन की योजनाओं का लाभ उठावें – जागेश सिंह

आयुष स्वास्थ्य मेला खम्हरिया में 234 लोग लाभान्वित
आयुर्वेद को अपने जीवन में आत्मसात कर शासन की योजनाओं का लाभ उठावें – जागेश सिंह
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 26.10.2021
ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन तमनार ब्लाक के ग्राम पंचायत खम्हरिया में दिनाँक 26.10.2021को किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा इष्ट देव धनवंतरी भगवान की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर शिविर शुभारम्भ किया गया।
मुख्य अतिथि जनपद सदस्य जागेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद को अपने जीवन में आत्मसात कर शासन की योजनाओं का लाभ उठावें। जनता सेवा के लिए आयुष विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बहुत की सराहनीय है। तमनार जनपद के लोग पुराने समय से ही आयुर्वेद पर ज्यादा भरोसा करते हैं और आज भी कर रहे है आयुर्वेद को अपने जीवन में अपना रहे हैं।

शिविर प्रभारी डॉ.राजेश पटेल ने बताया की शिविर के दौरान 234 लोगों ने ईलाज करवाया ,शिविर के दौरान
ज्वर, कास, बातरोग ,उदररोग , त्वचा रोग, स्त्री रोग ,शिशु रोग ,नेत्र रोग ,दुर्बलता ,मधुमेह रक्तचाप आदि रोगों की परामर्श के साथ निशुल्क उपचार किया गया एवं निः शुल्क दवाई भी दी गई ।

अंत में डॉ राजेश पटेल ने शिविर को सफल बनाने के लिए ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया। शिविर में मुख्य अतिथि जागेश सिंह सिदार जनपद सदस्य,विशिष्ट अतिथि गजेंद्र सिंह सिदारमंडी अध्यक्ष, अध्यक्षता बल्लवी राठिया सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया, भीम पटेल तेजराम पटेल, नेत्रानंद बेहरा संतोष पटेल बूंदराम पटेल, मधु गुप्ता, गजपति राठिया,कृष्णचन्द्र नायक, निकेतन बेहरा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।वही शिविर प्रभारी डॉ राजेश पटेल डॉ. अवधेश महापात्र, डॉ मनोज राय, डॉ. प्रेम नारायण राठिया,एलोपैथी से पवन डनसेना एवं तिलेश्वर नेताम, कंपाउंडर विजय बेहरा पदमालोचन सिदार, धरम,कार्तिक राम कमल एवं बबीता सिदार द्वारा सेवाएं दी गई।



