ट्रेलर एक्सीडेंट से बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत जाने पर मुआवजा हेतु हुंकराडीपा चौक में चक्का जाम

ट्रेलर एक्सीडेंट से बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत जाने पर मुआवजा हेतु हुंकराडीपा चौक में चक्का जाम
तमनार @ संदेशा 24 रायगढ़ जिले के ओद्योगिक क्षेत्र थाना तमनार अन्तर्गत रात्रि ट्रेलर एक्सीडेंट से बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो जाने पर मुआवजा हेतु हुंकराडीपा चौक के पास सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा 27 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शव को रखकर चक्का जाम कर दिया गया है

जिससे सड़क के दोनों ओर सैकड़ो गाड़ियों की कतार लग गई है।तमनार थाना प्रभारी एलपी पटेल दल बल के साथ एवं तहसील प्रशासन व ट्रांसपोर्ट संघ स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है।
बता दें कि जेपीएल तमनार के दो नंबर गेट के समीप ट्रेलर ने मोटर साईकल सवार को एक्सीडेंट कर देने पर जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 26 अक्टूबर रात्रि 8 बजे बाईक सवार युवक अभिषेक खलखो पिता पुसे खलको उम्र 21 वर्ष निवासी कुंजेमुरा थाना तमनार है।तमनार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपनें कब्जे में लेकर जांच कार्रवाई में जुटी गई।प्रार्थी रोशन खेस पिता नन्दलाल खेस उम्र 33 वर्ष निवासी कुंजेमुरा की रिपोर्ट पर थाना तमनार में 329/21 धारा 304(A) IPC के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।



