गोढ़ी में विकास खंडस्तरीय कबाड़ से जुगाड़ व राष्ट्रीय अविष्कार प्रदर्शनी @ खूब पढ़ो-आगे बढ़ो और केलो बनांचल का नाम रोशन करो- चक्रधर सिंह

गोढ़ी में विकास खंडस्तरीय कबाड़ से जुगाड़ व राष्ट्रीय अविष्कार प्रदर्शनी @ खूब पढ़ो-आगे बढ़ो और केलो बनांचल का नाम रोशन करो- चक्रधर सिंह
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 28.10.2021

विकासखंड तमनार में विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ व राष्ट्रीय अविष्कार प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन कन्या शाला गोढ़ी में दिनांक 28.10. 2021को लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार की मुख्य आतिथ्य एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी एफ़ एल सिदार की अध्यक्षता एवं अन्य जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन में 24 संकुल के प्राथमिक, माध्यमिक,हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ में विभिन्न मॉडल बनाकर सीखने सीखाने की प्रक्रिया को कैसे रुचिकर बनाया जा सकता है और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने में इनका उपयोग साथ ही बच्चे आसानी से विज्ञान और गणित विषय की अवधारणाओं का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी में प्राथमिक विभाग में प्रथम नमिता राठिया मौहापाली, द्वितीय खुशबू भुइँहर,माध्यमिक में प्रथम आकाश पटेल देवगढ़ द्वितीय भूमिका सिदार टांगरघाट,हाई स्कूल दीपक ठेठवार टांगरघाट,द्वितीय श्वेता गुप्ता शोयल गुप्ता,हायर सेकेंडरी से प्रथम शालिनी राठिया कुंजेमुरा,द्वितीय अंजलि साहू गोढ़ी एवं छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कहाकि बच्चों खूब पढ़ो आगे बढ़ो और केलो बनांचल तमनार का नाम रोशन करो। कबाड़ से जुगाड़ में बच्चों द्वारा बनाये गए विभिन्न प्रकार की मॉडल कलाकृतियों की प्रसंशा करते तमनार अंचल का नाम रोशन करने एवं भविष्य में बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर उच्च पदो पर आसीन होने प्रोत्साहित किया गया।बच्चों को एक अच्छा शैक्षणिक वातावरण निर्माण,खेल खेल में शिक्षा ग्रहण कर निश्चित ही इन सभी मॉडल का उपयोग करके बच्चों को एक नये तरीके से सीखने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार की प्रदर्शनी निश्चित रूप से बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए काफी सहायक सिद्ध होगी। विधायक महोदय द्वारा कन्या शाला में बालिका शौचालय निर्माण हेतु विधायक मद से राशि देने की घोषणा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु हरसम्भव प्रयास करने का विश्वास भी दिलाया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी ब्लाक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकुंद मुरारी पटनायक,खिरोद सिंह नायक,गोढ़ी सरपंच गोविंद सिंह नेटी,बीडीसी गायत्री बेहरा,तमनार सरपंच ग़ुलापी सिदार,विद्यावती सिदार,तिलमती सिदार,संपति सिदार,,माणिकचंद पटनायक,निशामणि बेहरा,शिव चौहान,बासुदेव साहू,लक्ष्मण निषाद,कमलेश बैरागी,गीता राठिया, कविता राणा अन्य गणमान्य नागरिक एवं

शिक्षा विभाग जिला कार्यालय से जिला समन्वयक रमेश देवांगन विकास खंड शिक्षा अधिकारी फागु लाल सिदार,पूर्व बीईओ डी के वर्मा,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी उत्तरा कुमार सिदार विकासखंड स्रोत समन्वयक सूर्य कुमार पंडा तमनार विकासखंड के सभी संकुल प्राचार्य संकुल समन्वयक एवं शिक्षकगणो की उपस्थिति रही।



