मेसर्स एनआरवीएस स्टील लिमिटेड तराईमाल की लोक सुनवाई बंजारी मन्दिर मैदान में हुआ सम्पन्न

मेसर्स एनआरवीएस स्टील लिमिटेड तराईमाल की लोक सुनवाई बंजारी मन्दिर मैदान में हुआ सम्पन्न
🔹लोकसुनवाई में 880 लोगो ने अपना मत रखा व 130 लोगो ने दिया लिखित आवेदन
तमनार @ संदेशा 24 मेसर्स एनआरवीएस स्टील लिमिटेड तराईमाल तहसील व जिला रायगढ़ की पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोकसुनवाई 29 अक्टुबर को बंजारी मन्दिर परिसर मैदान तराईमाल में लोक सुनवाई अधिकारी अपर कलेक्टर आर कुरुवंशी पर्यावरण,अधिकारी एस के वर्मा,एसडीएम घरघोड़ा ए के मार्बल,नायब तहसीलदार रायगढ़ विक्रांत राठौर,प्रभारी तहसीलदार अनुराधा पटेल,अन्य अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन से सीएसपी लखन पटले पवार,एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा,थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह,तमनार टीआई एलपी पटेल, सहित 130 महिला व पुरूष पुलिस के जवान,हजारो ग्रामीणजन,जन संगठन,जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
जन सुनवाई स्थल में कोविड़ 19 संक्रमण बचाव हेतु प्रवेश पूर्व मास्क लगाकर साथ ही महिला पुरुषों की अलग कतार के साथ सुनवाई की गई।
सर्वप्रथम प्रातः11 बजे लोक सुनवाई अधिकारी अपर कलेक्टर आर कुरुवंशी के अनुमति पश्चात पर्यावरण अधिकारी द्वारा लोक सुनवाई शासन के दिशा निर्देशों के बारे में बताया गया।
मेसर्स एनआरवीएस स्टील लिमिटेड तराईमाल प्रबंधन के अर्जुन मलाकार लाइजेनिंग मैनेजर द्वारा प्रस्तावित परियोजना क्षमता विस्तार के सम्बंध ने बताया कि मेसर्स एन आर वी एस स्टील लिमिटेड तराईमाल तहसील तमनार जिला रायगढ़ में कार्यरत उद्योग क्षमता विस्तार स्पंज आयरन क्षमता 3,75,000 टन प्रतिवर्ष माइल्ड स्टील बिलेट क्षमता 3,65,400 टन प्रतिवर्ष रिरोल्ड स्टील प्रोडक्ट क्षमता 3,50,000 टन प्रतिवर्ष, कैपटिव पावर प्लांट 40 मेगावाट की स्थापना हेतु क्षेत्र में पर्यावरण,शिक्षा,रोजगार,सड़क,बिजली,पानी,स्वास्थ्य,सीएसआर, जनविकास कार्य के बारे में जानकारी दी गई। लोक सुनवाई अधिकारी ने लोगो को अपनी लिखित व मौखिक बातें रखने आमंत्रित की गई। लोकसुनवाई

में लगभग 880 लोग शामिल होकर अपना समर्थन व विरोध में मत रखा जिसमे लगभग 800 लोगो ने समर्थन में अपना मत रखा गया। लिखित आवेदन 130 लोगो द्वारा दिया गया। स्थानीय ग्राम पंचायत तराईमाल,सामारुमा,देलारी, गेरवानी, बड़गांव, कसडोल सराईपाली, गदगांव तहसील घरघोड़ा,तमनार, रायगढ़ के अधिकतर स्थानीय लोगों ने उद्योग विस्तार का समर्थन करते कहाकि रोजगार उपलब्ध के साथ क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य जनविकास के कार्य हों रहे है।एनआरवीएस प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के स्कूल में आरओ पानी,शिक्षक व्यवस्था,गांव में स्ट्रीट लाइट,मरीजो के इलाज,निर्धन कन्या विवाह व दशकर्म अन्य कार्यक्रमो में सहयोग के साथ तराईमाल में स्वास्थ्य जांच उपचार हेतु हॉस्पिटल बनाया जा रहा है।कुछ लोगो ने स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार, सीएसआर के तहत क्षेत्र में सड़क जीर्णोद्धार,जनविकास की मांग रखी गई।वही कुछ ग्रामीण व जन संगठन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज करते बताया कि क्षेत्र में दर्जनों उद्योगों से पर्यावरण प्रदूषण, सड़को का खस्ताहाल के साथ कई प्रकार की बीमारियां हो रही है।
लोकसुनवाई में प्रबंधन के सलाहकार ललित सिंघानिया द्वारा पर्यावरण,जल वायु,रोजगार,सीएसआर,जन विकास व स्वास्थ्य जांच उपचार व्यवस्था अन्य सम्बन्ध में जानकारियों बताई गई।
क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी एस के वर्मा द्वारा लोकसुनवाई की पूरी कार्यवाही पढ़कर सुनाया गया। अंत मे लोकसुनवाई अधिकारी द्वारा लोक सुनवाई में शामिल हजारो ग्रामीणजनों,जन संगठन,सामाजिक कार्यकर्ताओं गणमान्य नागरिकों की हार्दिक बधाई देते लोक सुनवाई समापन की घोषणा की गई।



