गोदगोदा पूंजीपथरा में माँ काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश

गोदगोदा पूंजीपथरा में माँ काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 3.11.2021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के केलो नदी के किनारे गोदगोदा पूंजीपथरा में नवनिर्मित मां काली मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा व पूजनोत्सव व विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।
मां काली मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु जल यात्रा में गाजे-बाजे के साथ पंडित तिथौ महाराज,यजमान
बेनुधर – पार्वती,भारत – रजनी,चिनीलाल – बिमला एवं सैकड़ो माता बहनों द्वारा कलश यात्रा में शामिल हुई। विधि विधान के साथ जलदेव की पूजा अर्चना कर कलश स्थापना की गई।

3 नवम्बर को मन्दिर विवाह व प्राण प्रतिष्ठा कर्म पुजा अर्चना किया गया। 4 नवम्बर को देवी गृह प्रवेश एवं 5 नवम्बर को पूर्णाहुति व भण्डारा आयोजित की जाएगी।गोदगोदा, पडकीपहरी,सामारुमा पूंजीपथरा आयोजन समिति द्वारा माँ काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य की भागीदार बनने की अपील की गई है।



