तमनार के गौठान में गोवर्धन पुजा व गौठान दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न

तमनार के गौठान में गोवर्धन पुजा व गौठान दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 5.11.2021
केलो बनांचल जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत तमनार के गौठान में 5 नवम्बर को राज्य शासन के निर्देशानुसार गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देश पर गौठान समिति,सभी विभागीय प्रमुख,जनप्रतिनिधियों,महिला स्व सहायता समूहों, ग्रामवासियो के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।

सर्वप्रथम गौठान में परंपरागत रूप से श्री कृष्ण भगवान व गाय माता की पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी कर्मचारी, पशुपालको,समिति,स्व सहायता समूह द्वारा गौठान के संरक्षण संवर्धन हेतु सम्बोधन किया गया।
गोवर्धन पूजा पर्व पर गोवंशों की पूजा अर्चना कर भोजन खिलाया गया।सभी की मंगल कामना करते हुए सुख और समृद्धि के लिए परंपरा के अनुसार पूजा विधान संपन्न किया गया।


कार्यक्रम में गौठान समिति अध्यक्ष मुकुन्द मुरारी पटनायक,सरपंच ग़ुलापी सिदार,सचिव प्रभात मिश्रा,बीडीसी सम्पति सिदार,डॉ जेएल कुशवाहा,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,अधिवक्ता राजकुमार डनसेना,रूपचंद गुप्ता,द्रुपद बोहिदार,कृष्ना साव,खुशी राम साव,रूखमणी पटनायक,दमयंती राणा,मीना पटेल, भानुमति सिदार, कु ममता सिदार,कुसुम मांझी,मंदाकनी सहिस अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी,स्व सहायता समूह व गौठान समिति के सदस्य ग्रामवासियो की उपस्थिति रही।



