एक दीपदान अमर शहीदों के नाम – काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच का आव्हान

एक दीपदान अमर शहीदों के नाम – काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच का आव्हान
तमनार @ संदेशा 24 दीपावली खुशियों का पावन त्यौहार है। जिसमें हम सभी दीप जलाकर एवं पटाखे फोड़ कर अपनी खुशियां मनाते हैं।
अपने तीज-त्योहारों को एकता व भाईचारे से मना पाना तभी संभव है जब हमारा देश सुरक्षित हो और हम सुरक्षित हों। हमारे देश के वीर जवान सदैव सरहदों की निगरानी में लगे रहते हैं जिनकी बदौलत हमारा देश व हम सभी अपने घरों में सुरक्षित हैं। धन्य हैं वे माताएं जो अपने वीर सपूतों को देश की सुरक्षा हेतु कुर्बान कर मातृभूमि का कर्ज चुकाते हैं। हमारा भी एक फ़र्ज़ बनता है कि उन वीरों के नाम एक दीप दान कर देश के वीर जवानों और अमर शहीदों को नमन करें।
इसी तारतम्य में काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया द्वारा “एक दीप दान अमर शहीदों के नाम” कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सहभागिता निभाते हुए सर्व सम्माननीय मनमोहन सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, राकेश नारायण बंजारे, जमुना प्रसाद चौहान, अजय पटनायक, सुखदेव सिंह राठिया, गुलशन खम्हारी, लखन लाल राठौर, संत राम कुम्हार, हरेंद्र डनसेना, संतोष मिरी, लोकनाथ तण्डेय, वेदकान्ति रात्रे, प्रीति रात्रे, इंदु साहू, केशिका साहू, विनोद डडसेना, लीलाधर प्रजापति, रवीना प्रधान, मीना कैवर्त्य, वेदराम चौहान एवं अशोक दास महंत सभी ने एक दीप का दान करते हुए देश के अमर शहीदों को नमन किया।


