बासनपाली के गौठान में गोवर्धन पुजा व गौठान दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न

बासनपाली के गौठान में गोवर्धन पुजा व गौठान दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्नतमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 6.11.2021केलो बनांचल जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत बासनपाली के गौठान में 5 नवम्बर को राज्य शासन के निर्देशानुसार गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देश पर गौठान समिति जनप्रतिनिधियों,महिला स्व सहायता समूहों, ग्रामवासियो के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।
सर्वप्रथम गौठान में परंपरागत रूप से श्री कृष्ण भगवान व गाय माता की पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पशुपालको,समिति,स्व सहायता समूह द्वारा गौठान के संरक्षण संवर्धन हेतु सम्बोधन किया गया।
गोवर्धन पूजा पर्व पर गोवंशों की पूजा अर्चना कर भोजन खिलाया गया।सभी की मंगल कामना करते हुए सुख और समृद्धि के लिए परंपरा के अनुसार पूजा विधान संपन्न किया गया।छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी अंतर्गत।
ग्राम पंचायत बासनपाली तमनार के गोठन में गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर गोठान समिति के अध्यक्ष, डिलेशवर साव (राजू),बीडीसी हेमलाल साव, ग्राम पंचायत के सरपंच जगन्नाथ सिदार एवं पंच गण,सचिव जाहाजु राम राठिया एवं सदस्यगण, महिला समूह , भागवत पार्टी एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


