दीपावली पर्व में तमनार पुलिस की 9 जुआ फड़ पर 26 जुआरियों से 7610 रूपये की हुई जप्ती

दीपावली पर्व में तमनार पुलिस की 9 जुआ फड़ पर 26 जुआरियों से 7610 रूपये की हुई जप्ती
तमनार @ संदेशा 24 दिनाँक 6 .11.2021 को थाना तमनार से जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व नजदीक आते ही जुआ खेलने वाले जुआरी सक्रिय हो जाते हैं । जुआ फड़ पर अधिक रूपयों की लालच में आमजन अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई ना लुटाये।इसे रोकने और जुआ फड़ पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी एलपी पटेल के नेतृत्व में लगातार कार्रवाही की जा रही है ।
थाना तमनार क्षेत्र में 3 व एवं 4 नवम्बर को तमनार थाने में जुआ रेड टीम द्वारा 9 अलग-अलग स्थान कसडोल,बासनपाली,पड़िग़ांव,देवगढ़, बरभांठा,रायपारा,कचकोबा, महलोई से जुआ फड़ पर जुआ खेलते 26 जुआरियों को पकड़ा गया, जिनके फड़ एवं पास से कुल 7610 रूपये की जप्ती हुई है।जिसमे 5 जगह पर 13 जुआ एक्ट एवं 4 जगह पर 4(क)सार्वजनिक ध्रुत अधिनियम की कार्यवाही की गई है ।



