ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता चकाबहाल का लघु वनोपज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिदार ने किया शुभारम्भ

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता चकाबहाल का लघु वनोपज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिदार ने किया शुभारम्भ
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 6.11.2021
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के अंतिम छोर में मानकेश्वरी माई के गोद मे बसा ग्राम चकाबहाल में देशी स्टार क्रिकेट क्लब समस्त ग्रामवासी द्वारा ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 फरवरी को जिला वनोपज अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सिदार जी के मुख्य आतिथ्य में शुभारम्भ किया गया।
सर्वप्रथम मैदान बेट,बाल एवं स्टम्प का पूजा अर्चना नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया गया। ओपनिंग मैच केशरचुआ विरुद्घ जामझारिया खेला गया।टॉस विजेता जामझारिया ने बल्लेबाजी करते 86 रन बनाया जिसका पीछा करते केशरचुआ ने 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इक्कीस हजार रुपये व ट्रॉफ़ी
द्वितीय पुरुस्कार दस हजार रुपये व ट्रॉफी, मेन ऑफ दी मैच,मेंन ऑफ दी सीरीज एवं अन्य आकर्षक पुरुस्कार रखा गया है। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह सिदार द्वारा सभी खिलाड़ियों को अनुशासित खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 6 नवम्बर को युवा लोकप्रिय नेता सुरेन्द सिंह सिदार के जन्म दिवस होने पर मैदान में ही केक काटकर सभी को केक व मिष्ठान खिलाया गया।
शुभारम्भ मैच में मुख्य अतिथि जिला वनोपज अध्यक्ष सुरेन्द्र सिदार,ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल ,सरपंच सुश्री गुलापी सिदार,महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विद्यावती कुंजबिहारी सिदार,रविन्द्र भोय,निषामणी बेहरा,संपत्ति यशवंत सिदार,उलसन बड़ा, मानिक पटनायक,ओमप्रकाश बेहरा,लक्ष्मण निषाद, लालचंद साहू,शिव चौहान, मनीष ठेठवार,नर्सिंग साहू,दिलीप भगत एवं आयोजन समिति के ईश्वर विशाल,आशीष साहू,रामकुमार यादव,विजय नेताम एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक,कांग्रेस कार्यकर्ता अन्य आयोजन समिति सदस्य गणों की उपस्थिति रही।



