रायगढ़
शहीद नन्दकुमार पटेल जी की जन्मजयंती पर खरसिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे प्रतिमा अनावरण

शहीद नन्दकुमार पटेल जी की जन्मजयंती पर खरसिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे प्रतिमा अनावरण
रायगढ़ @ संदेशा 24 छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 नवंबर को रायगढ़ जिले के नंदेली के माटी पुत्र किसान नेता शहिद नंदकुमार पटेल जी की खरसिया में प्रतिमा का अनावरण कर समय 01 बजे खरसिया के कॉलेज ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार एवं प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा ने जिले के समस्त कांग्रेस जनो एवं आम नागरिकों से अपील कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवध डनसेना ने मीडिया को प्रेषित की है।




