ग्राम झिंकाबहाल बाजार में लॉक मोटर सायकल की हुई चोरी,तमनार पुलिस जांच में जुटी

ग्राम झिंकाबहाल बाजार में लॉक मोटर सायकल की हुई चोरी,तमनार पुलिस जांच में जुटी
तमनार @संदेशा 24 थाना तमनार अन्तर्गत ग्राम झिंकाबहाल के साप्ताहिक बाजार में हैंडल लॉक मोटर सायकल की चोरी हो जाने पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्र 0346 /21 धारा 379 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
दिनाँक 12.11.2021 को थाना तमनार से जानकारी के अनुसार प्रार्थी धरम पटेल पिता मंगल पटेल उम्र 41 साल निवासी मड़वाडूमर थाना तमनार का रहने वाला है कि दिनांक 23.08.2021 को शाम करीबन 07.00 बजे अपनी मो0सा0 क्र CG12AL6596 को ग्राम झिंकाबहाल में बाजार किनारे लाक करके बाजार करने गया था जो कि वापस आने पर नही था।आसपास तलाश किया नही मिला। मो.सा. विजय कुमार पटेल के नाम पर है। मो.सा. का किमती 15,000 रू. है जो कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मो.सा. को तलास कर रहे थे। नही मिलने पर थाना तमनार में रिपोर्ट किया गया है।


