बेमौसम रिमझिम बारिश से धान की फसल खराब होने से किसान चिंतित

बेमौसम रिमझिम बारिश से धान की फसल खराब होने से किसान चिंतित
तमनार @ संदेशा 24
दिनांक 13.11.2021 इन दिनों पूरे अंचल के किसान अपने खेतों से धान की फसल को खलिहानों मे इकट्ठा कर मिसाई की तैयारी में ब्यस्त हैं. लेकिन अचानक बारिश शुरू हो जाने से धान की फसल खराब होने की बात से चिंतित हो गए हैं. आज देर रात से हल्की बारिश हो रही है, दोपहर में भी आसमान से बारिश के फव्वारे गिर रहे हैं।
लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बाद खेतों में काट कर रखी धान की फसल खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है.
ज्ञात हो कि दीपावली के बाद दो तीन दिन तक मौसम खुला था। किसान त्यौहार से निपटकर खेतों तक पहुंचने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गुरूवार शाम जिले में हल्की बूंदा बांदी हुई। शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। जब खेतों को पानी की जरूरत थी तब किसान बारिश का इंतजार करते रह गए थे। बाद में किसी तरह फसल तैयार हुई तो अब खेत में बारिश की वजह से फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।



