तमनार के रितेश गुप्ता का अकाउंट ऑफिसर पद पर चयनित होने पर ग्राम्य भारती परिवार द्वारा किया गया सम्मानित

तमनार के रितेश गुप्ता का अकाउंट ऑफिसर पद पर चयनित होने पर ग्राम्य भारती परिवार द्वारा किया गया सम्मानित
तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के रितेश गुप्ता माता मंजू गुप्ता,पिता प्रदीप गुप्ता का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2019-20 में 61वां रेंक अकाउंट ऑफिसर पद पर चयनित होने पर 13 नबम्बर को आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय तमनार में शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

इन्होंने प्राथमिक से 12 वीं तक पढ़ाई आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर तमनार में की। बीटेक के बाद कड़ी मेहनत के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का तैयारी करते रहे और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2019 -20 में अकाउंट ऑफिसर पद पर चयनित होकर हुए। इन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और भैया रोशन गुप्ता एवं गुरुजनों दिया।ग्राम्य भारती संचालक लक्ष्मी नारायण चौधरी प्राचार्य एल एन नायक एवं समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें संम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते बधाई दी गई।



