सरस्वती शिशु मन्दिर तमनार में बाल महोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सरस्वती शिशु मन्दिर तमनार में बाल महोत्सव कार्यक्रम किया गया आयोजन
तमनार @ संदेशा 24
सरस्वती शिशु मन्दिर तमनार में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर आज बाल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय जगन्नाथ ग्राम शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनायक पटनायक प्राचार्य तुलाराम सावजी एवं समस्त स्टाफ के द्वारा मा भारती मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर पूजन अर्चन किया गया उसके पश्चात रश्मि साव, शुभम साव द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात कक्षा पांचवीं के बहनों के द्वारा अष्टादश श्लोक गीता पाठ किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों के उत्तरोत्तर उन्नति एवं विकास में अपना सहयोग करने के साथ उनको बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। आज के कार्यक्रम में नृत्य,बच्चों का जलेबी दौड़ ,कबड्डी, क्रिकेट आदि खेलों का कार्यक्रम रखा गया।बाल महोत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाया गया।अंत में खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ सभी बच्चों एवं सभी शिक्षक आचार्यों के द्वारा खिचड़ी भोज का आनन्द लिया गया।



