अघरिया कृषक सम्मान समारोह साल्हे में भव्य सम्पन्न🔹अघरिया समाज का कृषि,दुग्ध पशुपालन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान – रामकुमार यादव

अघरिया कृषक सम्मान समारोह साल्हे में भव्य सम्पन्न🔹अघरिया समाज का कृषि,दुग्ध पशुपालन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान – रामकुमार यादव
🔹सभी क्षेत्रों से 360 उत्कृष्ट कृषको को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह भेंट
🔹भवन निर्माण के लिए चंद्रपुर विधायक द्वारा 20 लाख रु. देने की घोषणा
रायगढ़ @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 15.11.2021 अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति डभरा द्वारा ग्राम साल्हे में 14 नबम्बर 2021 को 6 चौधरी 18 नायक 60 पटेल गोत्र के सैकड़ो सामाजिक कृषक बन्धुओ,केंद्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारीगणों, जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट जैविक खेती,बागवानी फसल,सब्जिवर्गीय फसल, दूध उत्पादन,मशरूम उत्पादन और सर्वाधिक रकबे में खेती करने वाले सभी क्षेत्रों से 360 लोगो को उत्कृष्ट कृषक सम्मान से प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल कृषि रत्न सम्मान से सम्मानित समाज के कृषकों उपेंद्र चौधरी,गजानंद पटेल, लक्ष्मण पटेल,खीरसागर पटेल,मुकेश कुमार चौधरी को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
अभा अघरिया समाज क्षेत्रीय अध्यक्ष कमल किशोर पटेल द्वारा सामाजिक भवन के लिए दान की गई एक एकड़ भूमि का भूमि पूजन किया गया। कमल किशोर पटेल के आग्रह पर चंद्रपुर विधायक पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष रामकुमार यादव जी ने अपने निधि से भवन निर्माण के लिए 20 लाख रु.देने की घोषणा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल व कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल के आग्रह पर अघरिया धाम पैता हेतु पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी द्वारा 2 लाख रुपये देने की घोषणा से सामाजिक बन्धुओ गदगद हुए।
सर्वप्रथम ईष्टदेव श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना आरती कर नन्ही बिटिया गुंजन व माताओ द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए।सभी अतिथियों का तिलक रोली,बेच लगाकर पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय सचिव डॉ राजेन्द्र चौधरी द्वारा अभिनन्दन एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष कमल किशोर पटेल हाईकोर्ट अधिवक्ता द्वारा समस्त अतिथियों कृषक युवा,माता बन्धुओ का नंदन वंदन करते स्वागत उद्बोधन दिया गया। रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को बड़ी माला से भव्य अभिनन्दन किया गया।कृषकों व्यवसायियों द्वारा लगाए गए फसलों की प्रदर्शनी प्रचार प्रसार,धरम वस्त्रालय ज्वेलर्स की भेट की सराहना की गई।
विशिष्ट अतिथियों ने सभी कृषकों सामाजिक माता बहनों को जैविक खेती आधुनिक तकनीकी से करने प्रोत्साहित करते कहाकि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। प्रदेश में अघरिया समाज का कृषि खेती किसानी दुग्ध पशुपालन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है। कृषि के विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान समारोह आयोजित हेतु अभा अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति डभरा की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए बधाई दी गई।

समाज के उत्कृष्ट कृषकों में प्रेमशंकर पटेल,रमेश पटेल,खेमराज पटेल,तोष कुमार पटेल,प्रमोद नायक,जगनारायण पटेल यशवंत पटेल,उड़ीसा प्रान्त के बन्धुओ ने जैविक खेती उन्नत तकनीकी से कम खर्च में अधिक उत्पादन व आय बढ़ाने अपनी सफलताओं को बताया गया।
सम्मान समारोह में रायगढ़ के युवा ऊर्जावान विधायक प्रकाश नायक, चंद्रपुर के मिलनसार मृदुभाषी विधायक रामकुमार यादव, पूर्व विधायक डॉ जवाहर नायक, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल,पूर्व संददीय सचिव रूपकुमारी चौधरी,युवाओ के प्रेणास्रोत पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक ,जिला पंचायत सदस्य कविता पटेल,
केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल,महासचिव दीनदयाल पटेल, महिला संयोजिका प्रेमशिला नायक, पीताम्बर पटेल,बनमाली नायक,हरिशंकर साय,सुबोध पटेल अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने संबोधित किया।कृषक सम्मान समारोह के संयोजक व ग्रापं साल्हे सरपंच ओमप्रकाश पटेल द्वारा अतिथियों,कृषकों,केंद्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों का गरिमामयी उपस्थिति व ऐतिहासिक सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नारी शक्ति महिला सह संयोजिका विमला पटेल,टूकेश्वरी पटेल,कमला पटेल,ओमकुमारी पटेल,लिशा पटेल,सहयोगी के रूप के डॉ. केवरा पटेल,गीता पटेल,कमला पटेल,केंद्रीय सह सचिव धनंजय पटेल द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह में अभा अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति डभरा अध्यक्ष कमल किशोर पटेल, सचिव डॉ.राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजराम पटेल,उपाध्यक्ष गण बाबूलाल पटेल,चतुर्भुज पटेलऔर हीरालाल नायक,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शंकर पटेल,केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद पटेल,केंद्रीय प्रचार सचिव अविनाश पटेल,केंद्रीय क्रीड़ा सचिव मनीष चौधरी,केंद्रीय सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल,केंद्रीय प्रतिनिधि अजय पटेल, मीडिया प्रभारी इंद्रकुमार पटेल,त्रिलोचन पटेल,उमाकांत,दीपक,नरेश गुरुजी,ब्रजेश पटेल,सुधाकर पटेल,सुरेंद्र पटेल कमलेश्वर पटेल,फोटो व वीडियोग्राफर अजय,तरुण नायक अन्य समस्त पदाधिकारीगण,पूर्व जनपद अध्यक्ष डभरा प्रतिनिधि मनोज पटेल, सरपंचगण ओमप्रकाश पटेल कबारीपाली,नन्दकुमार पटेल,हेमन्त पटेल,डॉ योगेश पटेल, संजू पटेल रेड़ा,लक्ष्मीकांत पटेल,भुवन पटेल,घनश्याम पटेल,कुंजराम पटेल, कामता पटेल,निराकार चौधरी,भोला शंकर,सुरजीत,रामकुमार,अश्वनी,मुकेश,सोमनाथ,छबि,नरेन्द्र,रमेश के साथ समस्त परिक्षेत्र व ग्राम प्रभारी का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी केंद्रीय मीडिया प्रभारी दुलेन्द्र पटेल द्वारा दी गई।



