ग्राम्य भारती तमनार में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी परिवार को दी गई श्रद्धांजलि

ग्राम्य भारती तमनार में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी परिवार को दी गई श्रद्धांजलि
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 16.11.2021 मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी,पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी एवं सुमन स्वर्गियारी,ख़तनेई कोन्याकी,आर पी मीना एवं श्यामल दास शहीद हुए सैनिकों हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं केंडल मार्च दिनांक 16 नवम्बर 2021 दिन मंगलवार को 4 बजे ग्राम्य भारती परिसर तमनार में आयोजित की गई ।

ग्राम्य भारती के संचालक लक्ष्मीनारायण चौधरी ने त्रिपाठी परिवार के साथ बिताए अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी शांत हँसमुख कर्तव्यनिष्ठ मातृभूमि की सेवा तन मन से समर्पित सच्चे सेवक रहे उन्होंने अपने छोटे बच्चे को खेल कूद से हटकर मातृभूमि की सेवा के लिये प्रोत्साहित करते थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहाकि रायगढ़ जिला सहित भारत देश के लिए बहुत ही दुखद क्षण है कि हमने जांबाज कर्नल विप्लव त्रिपाठी को खो दिया है।हमें गर्व है कि पत्रकार सुभाष त्रिपाठी व माता आशा त्रिपाठी ने ऐसे वीर सपूत को जन्म देकर उन्हें मातृभूमि सेवा के लिए समर्पित किये है।हमें त्रिपाठी परिवार के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा करना चाहिए।

पत्रकार दुलेन्द्र पटेल ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी अमर रहे,वन्दे मातरम,भारत माता जयघोष करते नमन वंदन वंदन किया।बीडीसी ममता साव ने त्रिपाठी परिवार के बलिदान को नमन करते बच्चों को देश सेवा हेतु प्रोत्साहित किये।

अघरिया समाज के मुखिया दुर्योधन पटेल,प्राचार्य एल एन नायक,सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक जयराम राठिया,थाना तमनार रमेश बेहरा,पुष्पेंद्र यादव,दूशिला साव अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते उनके कर्तव्य परायणता के बारे में बताया गया।श्रद्धांजलि सभा मे केलो बनांचल तहसील तमनार के सर्वदलीय जनप्रतिनिधिगण,पत्रकार संगठन,सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय के हजारो छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध नागरिको की उपस्थिति रही।



