जनजाति गौरव दिवस पर तमनार मिलूपारा व कुंजेमूरा में भगवान बिरसा मुंडा जी की मनाई गई जयंती

जनजाति गौरव दिवस पर तमनार मिलूपारा व कुंजेमूरा में भगवान बिरसा मुंडा जी की मनाई गई जयंती
तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जनजाति आयाम द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाया गया।

इस क्रम में आज तमनार मण्डल, मिलूपारा मण्डल, कुंजेमूरा मण्डल में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाया गया। जिसमें तमनार मण्डल के मुख्यालय तमनार के भी बाजार पारा चौक में आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती *जनजाति गौरव दिवस* के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुकेश साव अधिवक्ता द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के बारे में सभी को अवगत कराए तथा हरेराम सिदार पूर्व सरपंच व विश्व हिंदू परिषद संयोजक तमनार खंड द्वारा भी उनका जीवन परिचय बताया गया। उक्त कार्यक्रम में गांव के प्रतिष्ठित बंधुजन, माताएं ,बहनें , बच्चे व जनजाति समाज के अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित रहें।



