पूंजीपथरा पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेरवानी में किया गया बाल सुरक्षा कार्यक्रम

पूंजीपथरा पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेरवानी में किया गया बाल सुरक्षा कार्यक्रम
तमनार @ संदेशा 24 पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के दिशा निर्देशन पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम अन्तर्गत 14 नवम्बर से जिले में चलाये जा रहे “बाल सुरक्षा सप्ताह” अन्तर्गत आज दिनांक 17/11/2021 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेरवानी के छात्र-छात्राओं को गुड टच बैड टच , बाल अश्लीलता, बाल श्रम, अंग तस्करी, बाल विवाह, साइबर क्राइम , साइबर क्राइम से सुरक्षा, ऑनलाइन चैटिंग से खतरे को विस्तार पूर्वक बताया गया ।

छात्र छात्राओं को मानव तस्करी, पास्को एक्ट से संबंधित विषयों की जानकारी देकर प्रधान आरक्षक द्वारा छात्राओं से सोशल मीडिया सोशल के जरिये हाने वाले अपराधों से बचने सतेच किया गया एवं यातायात नियमों का पालन करने कहा गया है । किसी बच्चे को मुसीबत में पाए जाने पर 1098 पर काल करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी को चाइल्ड लाइन के उद्देश्यों की जानकारी दी।

बच्चों एवं छात्रों को सोशल साइट फेसबुक से फेक कॉल से बचने के लिए उपाय एवं सुझाए दिया गया।कार्यक्रम में थाना पूंजीपथरा से एएसआई सिमसोन मिंज,प्रधान आरक्षक अमित तिर्की,स्कूल के छात्र छात्राओं, प्रिंसिपल शिक्षकगणो की उपस्थिति रही।



