सरस्वती शिशु मंदिर तमनार में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी परिवार को दी गई श्रद्धांजलि

सरस्वती शिशु मंदिर तमनार में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी परिवार को दी गई श्रद्धांजलि
तमनार@ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 18.11.2021 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार में 18 नवम्बर को सैकड़ो छात्र छात्राओं,गुरुजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।ज्ञात हो कि मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी,पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी एवं सुमन स्वर्गियारी,ख़तनेई कोन्याकी,आर पी मीना एवं श्यामल दास 13 नबम्बर को शहीद हुए थे।
उल्लेखनीय है कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी शांत हँसमुख कर्तव्यनिष्ठ मातृभूमि की सेवा तन मन से समर्पित सच्चे सेवक रहे उन्होंने अपने छोटे बच्चे को खेल कूद से हटकर मातृभूमि की सेवा के लिये प्रोत्साहित करते थे। रायगढ़ जिला सहित भारत देश के लिए बहुत ही दुखद क्षण है कि हमने जांबाज कर्नल विप्लव त्रिपाठी को खो दिया है।हमें गर्व है कि पत्रकार सुभाष त्रिपाठी व माता आशा त्रिपाठी ने ऐसे वीर सपूत को जन्म देकर उन्हें मातृभूमि सेवा के लिए समर्पित किये है।हमें त्रिपाठी परिवार के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा करना चाहिए। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं, प्राचार्य,गुरुजनों एवं प्रबुद्ध नागरिको की उपस्थिति रही।



