तमनार के चहुँओर केलो नदी घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

तमनार के चहुँओर केलो नदी घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
तमनार @संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार के केलो,कुरकुट नदी के घाटों पर प्रातः 4 बजे से ही श्रद्धालु भक्तजनों की स्नान दीपदान करने तांता लगा रहा। सभी माता बहनों बच्चों युवाओ वरिष्ठगणो ने भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना दीपदान कर सुख शान्ति समृद्धि के लिए प्रार्थना किया गया।
महिलाओ ने बताया कि आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बहुत महत्व है। पूर्णिमा तिथि पर भगवान भोलेनाथ माता पार्वती,श्री हरि विष्णु माता लक्ष्मी के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से भक्तों की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याएं दूर होती है और घर परिवार में सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है। केलो नदी किनारे बसे ग्रामो तमनार,तराईमाल,गेरवानी,मिलुपारा,राबो सहित घाटों व तलाबों में लोगो की भारी भीड़ भाड़ देखी गई लोगों ने दीपदान,पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया गया।


