गेरवानी में पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती के लिए भाजपा ने किया चक्का जाम धरना प्रदर्शन

गेरवानी में पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती के लिए भाजपा ने किया चक्का जाम धरना प्रदर्शन
तमनार @संदेशा 24 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के दिशा निर्देश में जिला व विधान सभा क्षेत्र व मण्डल के शीर्ष नेताओं पदाधिकारी सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ राज्य में पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती के लिए गेरवानी में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञात हो कि राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर बीजेपी के सभी नेता राजधानी सहित सभी जिलों में प्रदर्शन कर रहे है। इसी क्रम में 20 नबम्बर को रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग के ग्राम गेरवानी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चक्का जाम कर पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स कम करने की मांग की। वहीं पूरी तरह जर्जर हो चुकी गेरवानी मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण की भी मांग की गई। भारतीय जनता पार्टी के सम्बलपुरी मण्डल अध्यक्ष रामश्याम डनसेना के संयोजन में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी, विवेक रंजन सिन्हा, गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्रही, सुषमा खलखो, सुनीति राठिया सहित दिग्गज नेतागण सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा सड़क जाम कर राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
विदित हो कि केन्द्र सरकार द्वारा बीते 3 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई थी, जिसके बाद से लगातार बीजेपी प्रदेश सरकार पर वैट कम करने का दबाव बना रही है. वैट कम करने को लेकर ही रणनीति बनाकर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. इसके तहत ही आज गेरवानी में मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया गया।
ओ पी चौधरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि “ऐसा कोई सगा नही जिसे भुपेश ने ठगा नही।सबको ठगा तो ठगा पुलिस विभाग को भी नही बक्शा” उन्होंने डीजल पेट्रोल परवर्ती दामों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के हित में फैसला लेते हुए वेट टैक्स में कमी की है,वही भाजपा शाषित राज्यों में भी कमी की गई है।
जनहित के केलिए कोई चक्का जाम में आम जनों को दिक्कत आई है उसके लिए छमा मांगते है। विपक्ष धर्म के परिपालन में हमने ये कर्म किया है। आप लोगों ने इस असुविधा को झेलकर परोछ रूप से आपने इस आंदोलन का सहयोग ही किया है।
बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद भी छत्तीसगढ़ में अब भी पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपये से ज्यादा की दर पर बिक रहा है. रायपुर में पेट्रोल 101.76 रुपये, दुर्ग में 102.52 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है. जबकि प्रदेश में डीजल की औसतन कीमत करीब 95 रुपये प्रति लीटर है. राज्य सरकार की ओर से भी वैट कम करने के संकेत दिए हैं. 22 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसपर निर्णय लिया जा सकता है.
युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश
गेरवानी के युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश-
वहीं आज गेरवानी में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और ओपी चौधरी के समक्ष गेरवानी के करीब दो दर्जन युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। जिसमें सुरेश अग्रवाल, सचिन बर्मन, सखा राम, सुरेश खुंटे, प्रेम जाटवर, भानु, मनोज जाटवर, लच्छी बघेल, तिलक, चुनीराम जाटवर, भरत लाल लहरे, अशोक अजय, धीरम झरिया, महेन्द्र बर्मन, आशीष बर्मन, पोचा बघेल, घनश्याम बर्मन, हितेश सिदार, लक्ष्मण, शंभु, प्रकाश प्रधान शामिल हैं।
ये हुए शामिल–
चक्का जाम में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,ओपी चौधरी, विवेक रंजन सिन्हा, गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्रही, सुषमा खलखो, सुनीति राठिया, आशीष ताम्रकार, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, श्रीमती शीला तिवारी, विनायक पटनायक, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, महेश साहू, अरुण धार दीवान, विकास केडिया, डिग्रीलाल साहू, शांता साय, अरुण राय, सतीश बेहरा, रवि भगत, मनोज प्रधान, राधेश्याम राठिया, सीनू राव, कुम्भकर, प्रवीण द्विवेदी, , गोपाल अग्रवाल, चमेली सिदार, विजय डनसेना, मुकेश अग्रवाल, बंशी चौधरी ,मोहरमती सरपच गेरवानी सिदार,उप सरपंच हजारू सिदार, राजेन्द्र सिदार, कन्हैया सिदार, सुरेश पंडा, सुरेंद्र भोय, आनंद भगत, ललित गुप्ता, उदयचंद साहू, देवसिंह सिदार, जकनेश्वर मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, , गुलाब पटेल, ललाट गुप्ता, शांता भगत,प्रताप बेहरा, लोकेश्वरी सिदार, संतोष यादव, दिनेश उरांव, मनोज राठौर,नवल कनेर,अरुण डनसेना सनद पटेल, संपत भगत,, शशिधर, भास्कर बेहरा, जतिन साव, शशिकांत शर्मा, रामश्याम डनसेना, खुशीराम, राकेश रात्रे, पवन अग्रवाल, प्रदीप राठौर, चमार सिंह, सुरेंद्र पांडेय,आकाश शर्मा, मीतेश शर्मा, कैलाश पंडा, सेवक पटेल,परदेशी प्रधान, चूड़ामणि पटेल,जुगल अग्रवाल, सावन चौहान, मनीष सोलंकी, जगत चौहान, शैलेश माली, अंकुर गोरख,अभिलाष कछवाहा, परदेश मिरी, खगेश देवांगन, परमेश्वर सिदार, मुंडा निराला, निकुंज शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


