खुरूसलेंगा के 42 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

खुरूसलेंगा के 42 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
तमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत ग्राम खुरूसलेंगा के 42 वर्षीय विवाहित ने अपने घर के मियार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर तमनार पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवारजनों को सौपा दिया गया है।
दिनाँक 21.11. 2021को जानकारी के अनुसार थाना तमनार अंतर्गत खुरूसलेंगा मे एक 42 वर्षीय विवाहित की फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना दिनाँक 21.11.2021को प्रार्थी परेश्वर राठिया पिता राम लाल राठिया निवासी खुरूसलेंगा द्वारा थाना तमनार को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एल पी पटेल के दिशा निर्देश में उप निरीक्षक चक्रसुदर्शन जायसवाल,आरक्षक कमलेश राठिया ने घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया गया।मृतक बलिराम राठिया पिता तेज राम राठिया उम्र 42 वर्ष साकिन खुरुसलेगा थाना तमनार का विगत 2 -3 साल से दिमागी हालत ठीक नही बताई जा रही है। विवाहित ने घर के मियार में रस्सी को फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।तमनार पुलिस द्वारा फिलहाल मर्ग क्र 65/2021 धारा 174 जा फ़ौ कायम कर विवेचना की जा रही है

