टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता सराईपाली में विजेता बना पतरापाली,उपविजेता रहा सराईपाली

टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता सराईपाली में विजेता बना पतरापाली,उपविजेता रहा सराईपाली
तमनार @ संदेशा24 दुलेन्द्र पटेल 21.11.2021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम पंचायत सराईपाली में टी 10 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का पतरापाली विजेता एवं सराईपाली उपविजेता रहा।

सर्वप्रथम फाइनल मैच में अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का परिचय टॉस कराया गया। राष्ट्रगान के बाद शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी परिवार की आत्मा शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंली दिया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय सराईपाली, गेरवानी, राबो भुईकुर्री,डारआमा,तराईमाल सहित रायगढ़ तमनार घरघोडा के 46 टीम ने भाग लिया। फाइनल मैच पतरापाली विरुद्ध सराईपाली में सराईपाली कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 103 रन बनाए।जिसका पीछा करते पतरापाली टीम ने 9.4 ओवर में ही 104 रन बनाकर मैच जीत लिया।

अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासित खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया। खिलाड़ी हमेशा अनुशासित खेल भावना से खेलकर आगे बढ़ें। गांव जिला राज्य व देश का नाम रोशन करें। हार जीत में खिलाड़ियों से कभी भी द्वेष भावना नही रख भाईचारा के साथ खेलना चाहिए। क्रिकेट खेल को विशेषकर युवाओ में जुनून व भारी उत्साह है।
प्रतियोगिता में पतरापाली को प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह एवं सराईपाली को
द्वितीय पुरुस्कार 15 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह,फाइनल मेन ऑफ दी मैच शिव,मेंन ऑफ दी सीरीज बृंदावन गुप्ता एवं बेस्ट बॉलर तोष राम एवं अन्य उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।


