अघरिया समाज ने बरकसपाली में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी परिवार को दी श्रद्धांजलि

अघरिया समाज ने बरकसपाली में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी परिवार को दी श्रद्धांजलि
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 21.11.2021 मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी,पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी एवं सुमन स्वर्गियारी,ख़तनेई कोन्याकी,आर पी मीना एवं श्यामल दास शहीद हुए सैनिकों को अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार व खरसिया द्वारा दिनांक 21 नवम्बर 2021 दिन रविवार को ग्राम में बरकसपाली दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई ।
केंद्रीय मीडिया दुलेन्द्र पटेल ने बताया कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी शांत हँसमुख कर्तव्यनिष्ठ मातृभूमि की सेवा तन मन से समर्पित सच्चे सेवक रहे उन्होंने अपने छोटे बच्चे को खेल कूद से हटकर मातृभूमि की सेवा के लिये प्रोत्साहित करते थे। केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी ने कहाकि रायगढ़ जिला सहित भारत देश के लिए बहुत ही दुखद क्षण है कि हमने जांबाज कर्नल विप्लव त्रिपाठी को खो दिया है।हमें गर्व है कि पत्रकार सुभाष त्रिपाठी व माता आशा त्रिपाठी ने ऐसे वीर सपूत को जन्म देकर उन्हें मातृभूमि सेवा के लिए समर्पित किये है।हमें त्रिपाठी परिवार के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा करना चाहिए। अध्यक्ष अवध राम पटेल ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी अमर रहे,वन्दे मातरम,भारत माता जयघोष करते नमन वंदन वंदन के साथ त्रिपाठी परिवार के बलिदान को नमन करते देश सेवा हेतु प्रोत्साहित किये। इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी केंद्रीय मीडिया प्रभारी दुलेन्द्र पटेल,केंद्रीय प्रतिनिधि याद लाल नायक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्योधन पटेल,कोषाध्यक्ष धनीराम चौधरी, सचिव हेमलाल पटेल,अवधराम पटेल अध्यक्ष खरसिया,लेवन पटेल सचिव,रामाधार पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार पटेल केंद्रीय प्रतिननिधि,प्रवक्ता शुक्लाम्बर चौधरी,टीकम चौधरी, तेजराम पटेल,गिरधर चौधरी हरिराम पटेल,भीम पटेल, तेजराम नायक,उसत चौधरी,संजय चौधरी ,केंद्रीय संगठन सचिव भुवन पटेल,नेतराम पटेल,भोलाशंकर पटेल,के सांस्कृतिक सचिव,श्याम लाल पटेल संयोजक डोल नारायण नायक, अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।

