माँ बंजारीधाम में शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

माँ बंजारीधाम में शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंघ टेकाम ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 23 .11.2021 सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम जी के 23 नवम्बर को आगमन पर समिति कार्यकर्ताओ व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आरती फूलमालाओं से हार्दिक स्वागत किया गया।

शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम ने मां बंजारी देवी की पूजा अर्चना माथा टेककर छत्तीसगढ़ के जनता हेतु सुख शान्ति समृद्धि सर्वांगीण विकास हेतु प्रार्थना किये व सभी कार्यकर्ताओ,भक्तजनों बंजारी धाम समिति कार्यकर्ताओं को मां की सेवा में सदा तत्पर रहने आव्हान किये।सर्वशक्तिपीठ बंजारीमाई धाम के गर्भगृह में मां बंजारी की पूजा अर्चना कर सर्व देवी देवताओं का दर्शन किए साथ ही परिसर की स्वच्छता पूजा अर्चना व्यवस्था से मन गदगद हो गया।

कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देते कहाकि यह माँ बंजारी धाम प्रगति के पथ पर उत्तरोत्तर वृद्धि हो पूरे भारत मे धार्मिक आस्था का केंद्र के साथ पर्यटन स्थल के रूप विख्यात हो।इस अवसर पर अरूण मालाकार,अनिल शुक्ला, मंदीप कोमल, बिहारी लाल पटेल, विद्यावती सिदार, मुकुंदमुरारी पटनायक, माणिक पटनायक,भूमिका मालाकार,सत्यवती राठिया, संम्पति सिदार अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधिगण माँ बंजारी मन्दिर से अंकुर गौटिया,तरुनीसेन,पं रबिनारायण,पं चक्रधर,मिथलेश पाणिग्रही सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।


