भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों की समस्या को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों की समस्या को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 23.11.2021 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल के नाम रायगढ़ कलेक्टर को किसानों के हितों से संबंधित 5 बिंदुओं पर राज्य शासन को निर्देशित करने आग्रह पत्र सौपा गया।

ज्ञापन में राज्य सरकार के किसानों के प्रति निरंकुशता को देखते हुए इन 6 बिंदुओं पर राज्य शासन को ध्यानाकर्षण हेतु निर्देश जारी करें 1 प्रदेश में असमय हुई बारिश से बर्बाद हुए फसलों का आकलन कर किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति प्रदान करें । 2. राज्य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को बकाया 2 साल का बोनस तत्काल प्रदान करें । 3 . राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से धान खरीदी करेगी , किन्तु बीते 3 वर्षों में MSP दर में करीब ₹ 300 कि वृद्धि हुई है । अतः राज्य सरकार किसानों को इसी वर्ष से ₹ 2500 में ₹ 300 जोड़कर ₹ 2800 रुपए के दर से भुगतान करें । 4 राज्य सरकार अपने धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार बारदाने की आपूर्ति सुनिश्चित करें । 5 राज्य शासन ने बीते वर्ष किसानों से बारदाने लिए थे , जिसका भुगतान अभी भी शेष है उसे किसानों को तत्काल भुगतान किया जाए । 6 प्रदेश भर के 2058 साख समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर है । इनके मांगों पर सरकार जल्द निर्णय लेते हुए मांगों को पूर्ण करें।ताकि धान खरीदी सुचारू रूप से हो।जिला भाजपा उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पुलकित चंद्रा,अध्यक्ष रामकृष्ण नायक,प्रदेश सदस्य रमेश बेहरा,गौरांग साव,राधेश्याम राठिया, उपाध्यक्ष राजीव बेहरा, प्रमोद गुप्ता,दयाराम चौधरी,मनोज मिश्रा अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


