एसडीओपी मिश्रा ने थाना तमनार में लगाया जनदर्शन,सैकड़ो लोग हुए शामिल @ स्कूल सड़क के पास बनेंगे गतिसीमा स्पॉट्स,तेज रफ्तार ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई – दीपक मिश्रा एसडीओपी

एसडीओपी मिश्रा ने थाना तमनार में लगाया जनदर्शन,सैकड़ो लोग हुए शामिल @ स्कूल सड़क के पास बनेंगे गतिसीमा स्पॉट्स,तेज रफ्तार ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई – दीपक मिश्रा एसडीओपी
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 25.11.2021 छत्तीसगढ़ शासन पुलिस महानिदेशक के निर्देशन पर थाना तमनार में 25 नवम्बर गुरुवार को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दीपक मिश्रा ने जनदर्शन आयोजित कर लोगों की समस्या सुनी एवं निराकरण किया।
जनदर्शन में लोगो ने सड़क जीर्णोद्धार पानी छिड़काव,ओवरलोडिंग तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई,चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरे मरम्मत कर सुव्यवस्थित करने एवं रोड डिवाइडर लगाकर गतिसीमा बोर्ड, स्कूलों हेतु नो एंट्री समय निर्धारण साप्ताहिक बाजार की व्यवस्था सम्बन्धी समस्याओं को बताया गया। वन अधिकार सम्बन्धी व मारपीट की घटनाओं पर तत्काल एफआईआर के निर्देश दिया गया है। साथ ही एसडीओपी मिश्रा ने थाना अंतर्गत हर गांव में ग्राम रक्षा समिति को सशक्त सक्रिय बनाने निर्देश किया गया।
25 नबम्बर गुरुवार को होने वाले जनदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में तमनार पुलिस ने गांव में समस्या से पीड़ित,जनप्रतिनिधियों सामाजिक गणमान्य नागरिकों पत्रकारों को आमंत्रित कर प्रचार प्रसार किया गया था जिसके कारण सैकड़ो लोग शामिल हुए।
एसडीओपी ने बताया कि जनदर्शन में सड़क ट्रांसपोर्टिंग ओवर लोडिंग,स्कूल नो एंट्री समय सीसीटीवी कैमरा अन्य व्यक्तिगत समस्याएं रखी गई। अविलंब ट्रांसपोर्ट संघ,उद्योग व स्कूल प्रबंधन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का हर सम्भव निराकरण किया जाएगा।अनुभाग स्तर पर माह के हर गुरुवार को जनदर्शन किया जाएगा। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाना चौकी में जो भी आवेदक या प्रार्थी की सुनवाई कर कार्रवाई करे थाना स्तर पर नहीं हो रहा है तो अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी से संपर्क कर अपनी शिकायतों का निराकरण तत्काल करा सकते हैं।जनदर्शन में लघु वनोपज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,कैलाश गुप्ता,मुकुन्द मुरारी पटनायक,गिरिजाशंकर पटेल, राम पटनायक,विद्यावती सिदार,सरपंच गुलापी सिदार,जगन्नाथ सिदार,सम्पति सिदार,माणिक पटनायक, विक्की नायक,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल, अश्वनी मालाकार,अजयदास,स रोज श्रीवास,अमरदीप चौहान,ओंकारेश्वर दास अन्य गणमान्य नागरिक थाना तमनार से थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी पटेल, एसआई सीएस जायसवाल,प्रधान आरक्षक उमाशंकर घृतान्त,एएसआई रमेश कुमार बेहरा,आरक्षक अन्य स्टाफ व ग्राम कोटवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

