एनटीपीसी तलईपल्ली मे अपर महाप्रबंधक (विजिलेन्स) दुलंगा का विदाई समारोह एवं गृह मंत्रालय ,भारत सरकार रायगढ़ का व्याख्यान कार्यक्रम

एनटीपीसी तलईपल्ली मे अपर महाप्रबंधक (विजिलेन्स) दुलंगा का विदाई समारोह एवं गृह मंत्रालय ,भारत सरकार रायगढ़ का व्याख्यान कार्यक्रम
घरघोड़ा @ संदेशा 24 एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में श्री डी एन मलिक, अपर महाप्रबंधक (विजिलेन्स)दुलंगा कोयला खनन परियोजना का विदाई समारोह एवम श्री पी पाणिग्रही सहायक निदेशक (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) रायगढ़ का व्याख्यान का आयोजन हुआ। समारोह की शुरूआत में श्री सूर्य कान्त राय, व्यापार इकाई प्रमुख एनटीपीसी तलईपल्ली नें अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ से श्री मलिक जी एवम पी पाणिग्रही जी का स्वागत किया । श्री मलिक इसी माह के अंत में सेवा निवृत्त होने वाले है ।
श्री मलिक 15 अगस्त 2019 से एनटीपीसी दुलंगा परियोजना में अपर महाप्रबंधक (विजिलेन्स) के रूप में अपनी सेवाए देते आ रहे है । उनका कार्यकाल सफलताओ से भरा हुआ एवं सराहनीय रहा है। श्री मलिक एनटीपीसी दुलंगा कोयला खनन प्रभाग मे विजिलेन्स का नेतृत्व करने के साथ-साथ तलाईपाली परियोजना की विजिलेंस विभाग के अतिरिक्त प्रभार में है ।
लगभग 37 वर्षो के कार्यकाल में श्री मलिक ने एनटीपीसी के विभिन्न परियोजनाओ के विभिन्न विभागो में अपनी सेवाए देते आ रहे है। श्री मलिक ने इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में बी टेक सन् 1984 में अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से उत्तीर्ण किया था ।
तत्पश्चात 29 अगस्त 1984 में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में एनटीपीसी में कार्यभार ग्रहण किया । श्री मलिक एनटीपीसी दुलंगा कोयला खनन परियोजना के पूर्व एनटीपीसी की विद्युत परियोजनाओ एवं केन्द्रीय कार्यालय, सिंगरौली, कहलगॉव, टांडा, रिहन्द, शोलापुर तथा कारपोरेट कार्यालय में भी अपना योगदान दे चुके हैं ।
श्री पी पाणिग्रही सहायक निदेशक (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) रायगढ़ द्वारा विषय स्वतंत्र भारत @75 वां सत्य निष्ठा से आत्मनिर्भरता तथा कार्य जीवन में नीतिपरक तथा नैतिकता के मूल्य पर परिज्ञान का भी आयोजन हुआ ।
उक्त समारोह मे श्री सूर्य कान्त राय, व्यापार इकाई प्रमुख, एनटीपीसी तलईपाली, श्री रोहित पाल, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.) एवं सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

