एसडीएम व लोनिवि के लिखित आदेश के बाद सरपंच संघ ने आर्थिक नाकेबंदी किया समापन

एसडीएम व लोनिवि के लिखित आदेश के बाद सरपंच संघ ने आर्थिक नाकेबंदी किया समापन
तमनार @ संदेशा 24 सरपंच संघ तमनार का आर्थिक नाकाबंदी धरना प्रदर्शन में प्रमुख मांग जर्जर सड़क की जीर्णोद्धार मरम्मत अविलंब हो एवं छात्र छात्राओं हेतु स्कूल समय मे भारी वाहनों का नो एंट्री प्रातः9 बजे से 10:30 तक दोपहर 4 बजे से 5:30 तक) समय निर्धारण को लेकर राम मंदिर चौक तमनार में 26 नवम्बर को प्रातः10 बजे से शाम 6 बजे तक आर्थिक नाकाबंदी में समस्त सरपंच जनप्रतिनिधिगण,गणमान्य नागरिक,कांग्रेस पार्टी,भाजपा,भाजयुमो एवं सैकड़ो ग्रामीणजनों का भरपूर समर्थन मिला।

26 नबम्बर को एसडीएम एके मार्बल,तहसीलदार घरघोड़ा सिद्धार्थ अनंत प्रभारी तहसीलदार तमनार अनुराधा पटेल थाना प्रभारी तमनार एलपी पटेल द्वारा सरपंच संघ को मौखिक समझाइस दी गई।ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत,नियमित पानी छिड़काव, सफाई व गांव में सड़क पर वालेंटियर नियुक्त कर ओवर लोडिंग तेज रफ्तार वाहनो पर अंकुश लगाने चर्चा परिचर्चा की गई। एसडीएम कार्यालय से लिखित आदेश स्कूल समय नो एंट्री हेतु दिया गया।जर्जर सड़क मरम्मत हेतु शासन प्रशासन व स्थानीय उद्योग द्वारा कोई पहल नही करने पर 27 नवम्बर प्रातः 10 बजे से आर्थिक नाकाबंदी धरना प्रदर्शन किया गया जिस पर प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी द्वारा लिखित आदेश के बाद धरना समापन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी लोनिवि उप संभाग रायगढ़ द्वारा प्रतिवेदन में सरपंच संघ तमनार जिला रायगढ़ द्वारा दिनांक 26. 11.2021 समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक सड़क मरम्मत कार्य तमनार से हुकराडीपा तक एवं अन्य मांगों के संबंध में आर्थिक नाकाबंदी किया गया है।तमनार से हुकराडीपा तक मरम्मत कार्य प्रगति पर है। दिनांक 29.11.2021 से डामरीकरण प्रारंभ कर दिया जायेगा। आज दिनांक 27.11.2021 को सरपंच संघ को इसकी जानकारी दी गई।


