तमनार में जनजागरण पदयात्रा सफल बनाने आभार,30 को विधानसभा अध्यक्ष का करेंगे भव्य स्वागत-बिहारी पटेल

तमनार में जनजागरण पदयात्रा सफल बनाने आभार,30 को विधानसभा अध्यक्ष का करेंगे भव्य स्वागत- बिहारी पटेल
तमनार @ संदेशा 24 कांग्रेस पार्टी तमनार की जन जागरण अभियान पद यात्रा दिनांक 22 नवम्बर से 28 नबम्बर तक 32 गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणजनों का भारी संख्या में शामिल होकर सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त करते

30 नवम्बर मंगलवार को सुबह 11 बजे राममंदिर चौक तमनार में छ ग विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत जी का आगमन पर स्वागत में अधिक से अधिक से संख्या में शामिल होने ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल व महामंत्री रामु दास द्वारा अपील किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस पार्टी तमनार अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम चरण में 32 गांव में जनजागरण पदयात्रा की गई है दिसम्बर माह में अन्य गांवो में जाएगी।
22 नबम्बर को ग्राम धौराभाठा से शुभारम्भ कर आमगांव,टाँगरघाट, केशरचुआ,झरना,रायपारा,समकेरा,गौरबहारी,जोबरो,हमीरपुर,भगोरा,चकाबहाल,बासनपाली,डारआमा,ठरकपुर,जीवरी,भुईकुर्री,सराईपाली,लालपुर
जरीडीह,हिंझर,दर्रीपारा,उरबा, पेलमा, खार लालपुर, मड़वाडूमर,सकता, मिलुपारा,सराईडीपा,चितवाही पाता बांधापाली डोलेसरा में समापन किया गया।पदयात्रा को सफल बनाने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणजनों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।


