पूंजीपथरा पुलिस ने जीवरी में जनचौपाल लगाकर लोगो किया गया जागरूक

पूंजीपथरा पुलिस ने जीवरी में जनचौपाल लगाकर लोगो किया गया जागरूक
तमनार @ दुलेन्द्र पटेल 3.12.2021 पुलिस और आमजन के बीच की दूरी कम करने के साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित रूप से निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर एडिशनल एसपी लखन पटले पवार, एवं थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा अन्तर्गत पंचायत भवन जीवरी में आयोजित

“पुलिस जनचौपाल” में प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर आरक्षक तिर्की,चौहान,पुलिस स्टाफ पूंजीपथरा,सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर राठिया,उप सरपंच कुंती बंशी साहू,करारोपण अधिकारी भागीरथी डनसेना, पंचगण,महिला युवाओ,गणमान्य नागरिक,कोटवार अन्य ग्रामीणजनों की उपस्तिथि में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित कर साइबर क्राइम,ठगी,बैंक खाते ऑनलाइन ठगी,महिलाओं के अपराध के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।

बच्चों एवं छात्रों को सोशल साइट फेसबुक से फेक कॉल से बचने के लिए उपाय एवं सुझाए दिया गया। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दिया गया। ग्रामीणों को फेक कॉल, इनामी कूपन, लाटरी के जरिये हो रही ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने एवं बचाव के उपाए बताया गया । उनके द्वारा महिलाओं को फेरीवालों व सोना-चांदी चमकाने वालों से लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतने को कहा गया तथा उपस्थित जन समूह को क्षेत्र में आपराधिक किस्म के लोगों जुआ, सट्टा, शराब में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई व क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिये ऐसे लोगों की सूचनाएं देने व पुलिस का सहयोग करने कहा गया।


