कांग्रेसी नेता उस्मान बेग को कांग्रेस पार्टी ने किया निलम्बित

कांग्रेसी नेता उस्मान बेग को कांग्रेस पार्टी ने किया निलम्बित
घरघोडा @ संदेशा 24 प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बेग को पार्टी सदस्यता से निलंबित कर दिया है। दो साल पहले घरघोड़ा में हुए नगरीय निकाय चुनाव में हुए अध्यक्ष निर्वाचन के दौरान पार्टी संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्व भीतरघात तथा वर्तमान विपक्षी भारतीय जनता पार्टी को खुलकर समर्थन करते हुए पार्टी विरोधी कार्यो में संलिप्त रहने का मामला सामने आया था।
सियासी घमासान ने अब जाकर नया मोड ले लिया है। नगर पंचायत घरघोड़ा से कांगे्रस के पक्ष में बहुमत होनें के बावजूद अध्यक्ष बीजेपी का बनने के मामले में अब पार्टी ने कार्रवाई का रूख किया है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्व काम करने को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बेग को पार्टी ने सदस्यता से निलंबित कर दिया है।


