तमनार में छति सम्पति मुआवजा,सड़क हेतु बैठक में सकारात्मक पहल से चक्का जाम समापन

तमनार में छति सम्पति मुआवजा,सड़क हेतु बैठक में सकारात्मक पहल से चक्का जाम समापन
?डामरीकरण तत्काल शुरू व तमनार बस्ती में हुई छति की अविलम्ब मुआवजा प्रदाय -चक्रधर सिंह सिदार
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 7.12.2021 ग्रामवासी तमनार व क्षेत्रवासियो द्वारा तीन मांग तमनार बस्ती में तेज रफ्तार ट्रेलर से हुई छति सम्पति मुआवजा,सड़क डामरीकरण सह चौड़ीकरण,बाई पास सड़क को लेकर आर्थिक नाकेबंदी के बाद शासन प्रशासन,सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों,व्यापारी संघ, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बैठक कर साकारात्मक पहल से आर्थिक नाकेबंदी समापन की घोषणा की गई।

आज दिनांक 7.12.2021 को लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,सरपंच ग़ुलापी सिदार,जगन्नाथ सिदार, गोविंद सिंह,बिहारी लाल पटेल,जतिन साव,बंशी चौधरी,विश्वास पटनायक,गोपाल गुप्ता अन्य सर्वदलीय जनप्रतिनिधीगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोडा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी घरमजयगढ़ तहसीलदार तमनार, नायब तहसीलदार,थाना प्रभारी तमनार सभी की उपस्थिति में सर्वदलीय मंच द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेखित 3 बिंदु पर चर्चा परिचर्चा की गयी।

बैठक में एसडीओ पीडब्ल्यूडी की उपस्थिति में पहला मांग सड़क डामरीकरण आज दिनाक से मौके पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजकर दो महीने में सड़क चौड़ीकरण प्रारम्भ हेतु चर्चा में सहमति प्रदाय की गयी। दूसरा मांग बाई-पास सड़क प्रस्ताव के संबंध में हाईकोर्ट में विचाराधीन मामला के संबंध में पृथक से प्रभावित किसानो के साथ बैठक की जायेगी।

तीसरा मांग तमनार बस्ती में ट्रेलर से दुर्घटना में छतिग्रस्त दर्जनों मकान,5 वाहन दो सायकल,एक ठेला के रिपेयर हेतु जो भी खर्च आएगा उसका भुगतान संबंधित वाहन मालिक को तहसील कार्यालय के माध्यम से तत्काल किया जायेगा। जतिन्द्र कुमार साव ने शांतिपूर्ण आर्थिक नाकेबंदी में किसी भी ग्रामीणजनों की एफआईआर दर्ज नही करने बात रखी गई जिस पर एसडीएम व एसडीओपी ने ग्रामीणों पर एफआईआर नही करने बात कही गई।

लैलूँगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कहाकि तहसील कार्यालय में शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों ग्रामीण जनों की उपस्थिति में तीन मांगे हेतु बैठक में सकारात्मक पहल आर्थिक नाकेबंदी समापन की गई।सलिहाभांठा से गोढ़ी तक सड़क डामरीकरण तत्काल की जाएगी,तमनार बस्ती में हुई छति की अविलम्ब मुआवजा प्रदाय की जाएगी।
पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने कहाकि केशला पाठ से सलिहाभांठा तक बाई-पास सड़क प्रस्ताव के संबंध में हाईकोर्ट में विचाराधीन मामला के संबंध में पृथक से प्रभावित किसानो के साथ बैठक सड़क निर्माण की जाएगी।


