यातायात व तमनार पुलिस द्वारा ओवरलोड 17 वाहनों पर की गई कार्रवाई

यातायात व तमनार पुलिस द्वारा ओवरलोड 17 वाहनों पर की गई कार्रवाई
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 8.12.2021 थाना तमनार अंतर्गत हुंकराडीपा चौक पर ओवरलोड 17 वाहनों पर कार्रवाई करते समन शुल्क जुर्माना लिया गया।
पूंजीपथरा से तमनार व हुंकराडीपा चौक मिलुपारा सड़क पर ट्रेलर व डंपर भारी वाहनों से चालको द्वारा लगातार ओवरलोड तेज रफ्तार की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देश में एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एलपी पटेल के नेतृत्व में यातायात पुलिस उप निरीक्षक महादेव चौहान व पुलिस स्टाफ द्वारा दिनाँक 8.12.2021 को हुंकराडीपा चौक पर ओवरलोड 17 वाहनों पर कार्रवाई करते 10 हजार रुपये समन शुल्क उनके विरुद्ध जुर्माना लगाया गया। ट्रेलर डम्फर भारी वाहनों की पंजीयन क्रमांक, बीमा,अन्य कागजात पुलिस टीम द्वारा कर ओवरलोडिंग तेज रफ्तार,नशे की हालत व बिना तिरपाल ढके वाहनों अन्य पर शिकंजा कसा जा रहा है। यातायात व पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिग के दौरान दर्जनों ओवरलोडिंग डंपर ट्रेलरों पर कार्रवाई से अब ओवरलोडिंग बिना तिरपाल ढके वाहनों डम्फर ट्रेलरों पर अंकुश लगेगी। आज कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी पटेल,उप निरीक्षक के आर आर्या,यातायात पुलिस रायगढ़ से उप निरीक्षक महादेव चौहान अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहे।


