तमिलनाडु में गिरा सेना का हेलीकॉप्टर, CDS बिपिन रावत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी थे सवार,

तमिलनाडु में गिरा सेना का हेलीकॉप्टर, CDS बिपिन रावत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी थे सवार,
🔹चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का हेलिकॉप्टर क्रैश:तमिलनाडु के चॉपर हादसे में 4 की मौत, कुछ और बॉडीज पहाड़ी के नीचे देखी गईं; CDS रावत की जानकारी नहीं
नई दिल्ली 8.12.2021 तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ और भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Indian Air Force Helicopter Crashes) हो गया. हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी सवार थे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे. भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
हेलीकॉप्टर में सवार 9 लोगों के नाम आए सामने
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 9 लोगों के नाम सामने आए हैं. हेलीकॉप्टर में जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा कई सीनियर अधिकारी शामिल थे. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और फिलहाल लोगों को बचाने का काम चल रहा है.
वायु सेना ने दिए जांच के आदेश
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने ट्वीट कर बताया, ‘इंडियन एयर फोर्स का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


