ग्राम उरबा व गौरमुडी में विश्व मानव अधिकार दिवस पर किया गया कार्यक्रम आयोजित

ग्राम उरबा व गौरमुडी में विश्व मानव अधिकार दिवस पर किया गया कार्यक्रम आयोजित
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 10 दिसम्बर 2021 विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड तमनार के ग्राम पंचायत उरबा एवं गौरमुडी में जन चेतना रायगढ़ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद भारत के संविधान के उद्देश्य इंसान की जिंदगी,आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार,मानवाधिकार,भारतीय संविधान के बारे में बताया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उरबा कार्यकम में जिला पचायत सदस्य रोहणी बसंत राठिया पेलमा सरपंच सनकुमारी राठिया लालपुर सरपंच गोवर्धन राठिया मिलुपारा सरपंच कलावती सीदार उप सरपंच रजनी राठिया हिंझर सरपंच टिकेश्वर राठिया,बंशी पटेल अक्षय पटेल जन चेतना मंच के राजेश त्रिपाठी,भोजमति राठिया,नित्या राठिया अन्य कोयला प्रभावित क्षेत्र के 10 गांव के कोयला सत्याग्रह कार्यकर्ताओ ने शामिल हुए।

गौरमुडी कार्यक्रम में पूर्व सरपंच यशोदा सिदार,उद्धव पंडा,गोबिंद सिदार,शिवचरण सोनी, प्रकाश गुप्ता, नरेश पंडा राजेश पंडा धनंजय पटेल त्रिलोचन सिदार अन्य ग्रामवासियो की उपस्थिति रही।


